तुलसी गणेश पूजा में क्यों है वर्जित (सौ.AI)
धर्म

Lord Ganesha: विष्णु जी को प्रिय तुलसी गणेश पूजा में क्यों है वर्जित? बप्पा और तुलसी के बीच आखिर क्या हुआ था?

Ganesh Puja Vidhi: हिन्दू धर्म में भगवान गणेश की पूजा का बहुत महत्व है लेकिन गणेश जी की पूजा में तुलसी नहीं चढ़ाई जाती हैं। आखिर भगवान गणेश की पूजा में तुलसी क्यों नहीं चढ़ाई जाती हैं? जानिए वजह?

सीमा कुमारी

Ganesh Puja Mein Tulsi : हर साल की तरह इस बार भी गणेश चतुर्थी का पावन पर्व मनाया जाएगा। हिंदुओं के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक हैं। यह पर्व मुख्य रूप से महाराष्ट्र में बहुत ही धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया जाता हैं।

हिन्दू धर्म में भगवान गणेश की पूजा का बहुत महत्व है भगवान श्री गणेश को प्रसन्न करने के लिए भक्त भगवान गणेश को मोदक, फल, दूर्वा आदि अर्पित करते है लेकिन गणेश जी की पूजा में कभी भी तुलसी नहीं चढ़ाई जाती हैं। आखिर भगवान गणेश की पूजा में तुलसी क्यों नहीं चढ़ाई जाती हैं? जानिए क्या है असली मुख्य वजह?

गणेश पूजा में क्यों नहीं चढ़ाते है? तुलसी

देवी तुलसी का क्रोधित होकर श्राप देना

भगवान गणेश की पूजा में तुलसी का उपयोग न करने की मुख्य वजह देवी तुलसी से जुड़ा है। कथा के अनुसार, एक बार भगवान गणेश गंगा तट पर गहरी तपस्या में लीन थे। उसी समय देवी तुलसी वहां से गुजरीं। जब उन्होंने बप्पा को तपस्या करते देखा, तो उनके रूप को देखकर मोहित हो गईं और उनके सामने विवाह करने की इच्छा प्रकट की।

धर्म शास्त्रों के अनुसार, उस समय गणेश जी ब्रह्मचर्य का पालन कर रहे थे, जिस वजह से उन्होंने शादी के इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। गणेश जी के इस निर्णय से देवी तुलसी बहुत निराश हुईं और क्रोध में आकर उन्होंने उन्हें श्राप दे दिया कि उनके दो विवाह होंगे।

भगवान गणेश ने भी तुलसी को भी दिया श्राप

बदले में भगवान श्री गणेश ने भी तुलसी को शाप दे दिया कि तुम्हारा विवाह एक असुर से होगा। एक राक्षस की पत्नी होने का शाप सुनकर तुलसी ने श्री गणेश से माफी मांगी।

बप्पा ने दिया तुलसी को दिया वरदान

कथा के अनुसार, भगवान श्री गणेश ने तुलसी से कहा कि तुम्हारा विवाह शंखचूर राक्षस से होगा। फिर तुम भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण को प्रिय होने के साथ ही कलयुग में जगत के लिए जीवन और मोक्ष देने वाली होंगी, पर मेरी पूजा में तुलसी चढ़ाना शुभ नहीं माना जाएगा। तबसे ही भगवान गणेशजी की पूजा में तुलसी वर्जित मानी जाती है।

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

पीएम मोदी का मुंबई-वड़ोदरा दौरा, गुजरात-महाराष्ट्र को मिलेगी बड़ी सौगात, करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

सत्य निकेतन हादसा: 27 घंटे बाद खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, बुझ गए 7 घरों के चिराग; अब तक क्या-क्या हुआ?

Explainer: आग, जलभराव या इमारत गिरने की घटना, हमेशा MCD पर ही क्यों सवाल; दिल्ली पर इसका कितना कंट्रोल?

Bye Election: चार राज्यों की 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल