अहोई अष्टमी के दिन इन चीजों का दान 
धर्म

'अहोई अष्टमी' के दिन इन वस्तुओं के दान से कठिनाइयां होंगी दूर

अहोई अष्टमी पर दान करने का भी विधान है। अगर आप भी जीवन में व्याप्त परेशानियों से निजात पाना चाहते हैं, तो अहोई अष्टमी के दिन पूजा के बाद इन चीजों का दान अवश्य करें।

सीमा कुमारी

Ahoi Ashtami 2024:संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए हर साल कार्तिक महीने में अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाता है। इस बार ये पावन तिथि 24 अक्टूबर 2024 गुरुवार के दिन है। आपको बता दें, यह व्रत माताओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से व्रती की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

साथ ही उनके पुत्रों को पृथ्वी लोक पर स्वर्ग समान सुखों की प्राप्ति होती है। अहोई अष्टमी पर दान करने का भी विधान है। अगर आप भी जीवन में व्याप्त परेशानियों से निजात पाना चाहते हैं, तो अहोई अष्टमी के दिन पूजा के बाद इन चीजों का दान अवश्य करें। ऐसे में आइए जानते है इस बारे में।

अहोई अष्टमी के दिन इन चीजों का दान करें

ज्योतिष -शास्त्र के अनुसार, देवों के देव महादेव की कृपा पाने के लिए अहोई अष्टमी के दिन चावल, चीनी, दूध, दही और सफेद रंग के वस्त्र का दान करें। इन चीजों के दान से कुंडली में शुक्र मजबूत होता है।

इस दिन हनुमान जी की कृपा पाने के लिए अहोई अष्टमी पर सेब, मसूर दाल, लाल रंग का वस्त्र आदि चीजों का दान करें। इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी भी दूर होगी।

अगर आप सूर्य देव की कृपा पाना चाहते हैं, तो अहोई अष्टमी के दिन गेहूं, गुड़, मूंगफली, शहद आदि चीजों का दान करें। इन चीजों के दान से कुंडली में सूर्य मजबूत होता है।

मान्यता है कि अहोई अष्टमी के दिन दान करने से पुण्य मिलता है और आने वाले जन्मों में सुख मिलता है। दान करने से जीवन की समस्याएं दूर होती हैं और सुख-शांति मिलती है। अन्न का दान करने से देवी अन्नपूर्णा प्रसन्न होती हैं और घर में अन्न की कमी नहीं रहती।

संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए अहोई अष्टमी के दिन दान करना बेहद शुभ माना जाता है। दान करते समय मन में किसी भी प्रकार की अपेक्षा नहीं रखनी चाहिए। दान करते समय मुस्कुराते हुए दान करना चाहिए। दान करते समय 'ॐ भगवती अन्नपूर्णे नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए।

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल

Cooking Oil Price: सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे नए रेट