शनिवार के दिन किन चीजों का दान शुभ (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

शनिवार के दिन इन वस्तुओं के दान से मिलेगी शनिदेव की कृपा, आर्थिक मुश्किलों से उबार देंगे सूर्यपुत्र

Shaniwar ke Daan:अगर आप आर्थिक परेशानियों से लगातार जूझ रहे हैं तो शनिवार के दिन दान अवश्य करें। हालांकि इस दिन किन चीजों का दान शुभ माना जाता है आइए इन वस्तुओं के बारे में जानते हैं।

सीमा कुमारी

Shaniwar Daan: हिन्दू धर्म में न्याय का देवता शनिदेव को माना गया है। शास्त्रों में बताया गया है कि, शनिदेव हर व्यक्ति को उसके अच्छे-बुरे कर्मों के आधार पर फल देते हैं। शनिवार का दिन भगवान शनि की पूजा के लिए समर्पित है।

कहा जाता है कि, इस दिन दान-पुण्य करने से शनिदेव की कृपा मिलती है और आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही जीवन में सुख-शांति और समृद्धि भी आती है।

अगर आप आर्थिक परेशानियों से लगातार जूझ रहे हैं तो शनिवार के दिन दान अवश्य करें। हालांकि इस दिन किन चीजों का दान शुभ माना जाता है आइए इन वस्तुओं के बारे में जानते हैं।

शनिवार के दिन किन चीजों का दान शुभ

काले तिल का दान

ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्र के अनुसार, काले तिल शनिदेव को अत्यंत प्रिय है। ऐसे में शनिवार के दिन काले तिल का दान करें। इससे धन की मुश्किलें दूर होंगी।

सरसों के तेल का दान

शनिवार को सरसों के तेल का दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में आप किसी जरूरतमंद को सरसों के तेल का दान कर सकते हैं।

लोहे का दान

शनिवार के दिन लोहे का दान करना लाभकारी होता है। हालांकि, ध्यान रहे कि नया लोहा दान करने की बजाय यदि आप पुरानी लोहे की वस्तुएं दान करते हैं तो यह अधिक फलदायी होता है।

काले कपड़े का दान

शनिवार के दिन काले रंग के कपड़े जरूरतमंद लोगों को दान करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

उड़द दाल का दान

उड़द की दाल का दान भी शनिवार के दिन शुभ माना जाता है। ऐसे में आप उड़द की दाल का दान किसी मंदिर में या गरीब व्यक्ति को कर सकते हैं। ऐसा करने से जीवन में आर्थिक स्थिरता आएगी।

जूते-चप्पल का दान

शनिवार के दिन पुराने जूते-चप्पल का दान करना भी अच्छा माना जाता है। ऐसा करने से शनिदेव की कृपा मिलेगी।

जानिए किन बातों का रखें ध्यान

  • दान हमेशा साफ मन से करें।
  • दान करने वाली वस्तुएं अच्छी स्थिति में होनी चाहिए।
  • अपनी क्षमतानुसार ही दान करें।
  • दान करते समय अहंकार न करें।
  • जरूरतमंद लोगों को दान करना अधिक फलदायी होता है।

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं