महादेव को बेहद प्रिय है ये फूल (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

किस मनोकामना के लिए कौन सा फूल चढ़ाएं शिवलिंग पर, हर फूल का अपना अलग है महत्व

कल से सावन माह शुरू है। भगवान शिव को प्रसन्न करना बड़ा सरल है। शिव के भक्तों के लिए सावन का महीना बहुत मायने रखता है। शिव को उनका कौन सा प्रिय फूल चढ़ाएं ताकि हमारी मनोकामना शीघ्र ही पूरी हो जाए।

सीमा कुमारी

Sawan 2025: हर साल आषाढ़ पूर्णिमा के बाद भगवान शिव को समर्पित सावन का महीना शुरू हो जाता है। इस बार सावन महीने की शुरुआत 11 जुलाई, शुक्रवार से होने जा रही है। इस महीने को महादेव की कृपा प्राप्त करने के लिए खास माना जाता है। इस दौरान रोजाना शिव भक्त शंकर जी की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं और जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करते हैं।

ऐसा माना जाता है कि देवाधिदेव महादेव औघड़ी बड़े भोले हैं, वह एक लोटा जल से भी शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं। वहीं, देवाधिदेव महादेव को कुछ पुष्प भी अति प्रिय हैं। कहा जाता है इन पुष्पों को चढ़ाने से महादेव की पूजा सफल होती हैं। ऐसे में आइए जानते है उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज से इन फूलों की महिमा के बारे में -

महादेव को बेहद प्रिय है ये फूल

  • कनेर का फूल

आचार्य आनंद भारद्वाज जी के अनुसार, भगवान शिव की विशेष कृपा पाने के लिए सावन महीने में भगवान भोलनाथ को कनेर का फूल चढ़ाना चाहिए। कहा जाता है कि शिव को यह फूल चढ़ाने से वे काफी प्रसन्न होते हैं। अगर आप अपने जीवन में शिव कृपा चाहते है तो भगवान भोलनाथ को कनेर का फूल चढ़ाना ना भूलें।

  • शमी का फूल

भगवान शिव को कनेर के फूल अलावा शमी का फूल भी अति प्रिय है। इस फूल को काफी शुभ माना जाता है। इतना ही नहीं, वेद-पुराणों में भी शमी के पेड़ और फूलों का जिक्र किया गया है। सावन सोमवार पर शमी फूल को अर्पित करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है।

  • धतूरे का फूल

भगवान शिव का प्रिय महीना सावन पर भगवान शिव को धतूरे का फूल विशेष रूप से अर्पित किया जाता है। क्योंकि, यह फूल उन्हें बहुत प्रिय है। साथ ही इसका फल भी शिवलिंग पर चढ़ाया जाता है। इस फूल को चढ़ाने से व्यक्ति के पाप कट जाते है। पुण्य की प्राप्ति होती है।

  •  आक का फूल

भगवान शिव की विशेष कृपा पाने के लिए सावन महीने में भगवान भोलनाथ को आक का फूल भी चढ़ाना शुभ माना जाता है। जो महादेव को काफी पसंद है। इसे शिवलिंग पर अर्पित करने से इच्छाएं पूरी होती है।

BRICS Summit 2026 LIVE: मेहमान देशों को संबोधित कर रहें PM नरेंद्र मोदी; ब्रिक्स नेताओं के साथ ली फैमिली फोटो

अमेरिकी खुफिया एजेंसी की फाइल में नया खुलासा, 9/11 से पहले लादेन के टारगेट पर था भारत

BRICS Summit 2026: फैमिली फोटो के बाद PM नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश, रोजगार से लेकर आपदा प्रबंधन पर की बात

Tamil Nadu: CM विजय का बड़ा आदेश, सरकारी कर्मचारियों को 31 अक्टूबर तक देना होगा संपत्ति और कर्ज का पूरा हिसाब

मेंटल हेल्थ के लिए ट्रेनिंग हब बनेगा बेंगलुरु स्थित NIMHANS, ब्रिक्स बैठक में बनी सहमति