किचन कहां होना चाहिए (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

घर में अगर सही दिशा में नहीं है किचन, तो ज़िंदगी तबाह मान लीजिए, जानिए किन दिशाओं में न हो रसोईघर

किचन का वास्तु दोष दूर करने के लिए ये उपाय बड़ा कारगर साबित हो सकता है। आपको बता दें, गलत दिशा में बना किचन कई तरह के वास्‍तु दोष पैदा करता है। लिहाजा इससे बचाव के लिए कुछ उपाय कर सकते हैं।

सीमा कुमारी

Kitchen Vastu: किसी भी मनुष्य की जिंदगी को व्यवस्थित ढंग से चलाने के लिए वास्तु अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में कई बार ऐसा होता है कि सही डाइट लेने, एक्‍सरसाइज करने, अच्‍छी लाइफस्‍टाइल फॉलो करने के बाद भी लोगों को कोई ना कोई शारीरिक समस्‍या बनी रहती है। वहीं कुछ घरों में बिना किसी बड़ी वजह के घर के सारे लोग अक्‍सर बीमार रहते है।

इसके पीछे घर की नकारात्‍मक ऊर्जा, गलत दिशा में बना किचन या बेडरूम, टॉयलेट आदि भी जिम्‍मेदार होते है। अगर वास्‍तु शास्‍त्र की मानें तो, यदि रसोईघर गलत दिशा में बना हो तो बीमारी और कंगाली घर में डेरा जमा लेती है। ऐसे में आइए जानते हैं घर में किचन कहां होना चाहिए और कहां नहीं।

वास्‍तु अनुसार किचन कहां होना चाहिए :

आग्‍नेय कोण में किचन

वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर का किचन दक्षिण-पूर्व दिशा या आग्नेय कोण में होना बहुत शुभ माना जाता है। यह दिशा अग्नि तत्व से जुड़ी होती है इसलिए इसे अग्नि कोण भी कहते है। अग्नि कोण के स्वामी शुक्र ग्रह है।

दक्षिण पूर्व दिशा में बना किचन घर में सुख-समृद्धि तो लाता ही है घर के लोगों को सेहतमंद भी रखता है।

उत्तर-पूर्व दिशा में किचन

उत्तर-पूर्व दिशा में किचन का होना गंभीर रोग का कारण बन सकता है। घर का कोई ना कोई सदस्‍य लंबे समय तक बीमार रहता है।

पश्चिम दिशा में किचन

घर में किचन का पश्चिम दिशा में होना भी अच्‍छा नहीं माना जाता है। इससे घर के लोगों का बार-बार बीमार पड़ने का खतरा बढ़ जाता है।

पूर्व दिशा में बना किचन

वास्तु शास्त्र के अनुसार पूर्व दिशा में किचन बनाने के कुछ फायदे और कुछ नुकसान दोनों होते है। पूर्व दिशा में किचन होने से सुबह के समय सूर्य की रोशनी मिलती है, इससे किचन में सकारात्‍मकता रहती है।

दक्षिण पश्चिम दिशा में बना किचन

ज्योतिषयों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम दिशा को नैऋत्य कोण कहते हैं और इस दिशा में किचन बनाने की गलती कभी ना करें। इसे वास्‍तु शास्‍त्र में सबसे ज्‍यादा अशुभ माना गया है। दक्षिण-पश्चिम दिशा में किचन होने से बेवजह के खर्चे बढ़ जाते हैं. बीमारियां डेरा जमा लेती हैं. कोई सदस्‍य दुर्घटना का शिकार हो सकता है।

किचन का वास्तुदोष दूर करने के उपाय जानिए

किचन का वास्तु दोष दूर करने के लिए ये उपाय बड़ा कारगर साबित हो सकता है। आपको बता दें, गलत दिशा में बना किचन कई तरह के वास्‍तु दोष पैदा करता है। लिहाजा इससे बचाव के लिए कुछ उपाय कर सकते हैं।

लोबान का धुआं करें

किचन का वास्तु दोष दूर करने के लिए आप रोजाना किचन में सुबह और शाम लोबान का धुआं करें।

सिंदूरी गणेश जी की तस्वीर लगाएं

किचन का वास्तुदोष दूर करने के लिए आप किचन के उत्तर-पूर्व दिशा में सिंदूरी गणेश जी की तस्वीर लगाएं। इससे वास्तु दोष दूर हो सकता है।

लाल रंग का बल्ब लगाएं

किचन का वास्तु दोष दूर करने के लिए आप अग्नि कोण यानी दक्षिण-पूर्व दिशा के मध्य भाग में एक लाल रंग का बल्ब लगा लें। चाहे तो इसे 24 घंटे जलने दें। नहीं तो कम से कम सुबह-शाम जरूर जला दें। ऐसा करने से किचन का वास्तुदोष दूर होता है।

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल