गोवर्धन पूजा फोटो.सोशल मीडिया
धर्म

गोवर्धन पूजा 2026 में कब है? जानें तिथि, पूजा मुहूर्त और अन्नकूट की परंपरा

Govardhan Puja Date: गोवर्धन पूजा 2026 कब है? जानें 10 नवंबर की तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, भगवान श्रीकृष्ण की कथा और अन्नकूट भोग की खास परंपरा।

सीमा कुमारी

Highlights

  • गोवर्धन पूजा 2026 में 10 नवंबर, मंगलवार को मनाई जाएगी।

  • कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा तिथि 9 नवंबर को दोपहर 12:31 बजे शुरू होगी।

  • प्रतिपदा तिथि का समापन 10 नवंबर को दोपहर 2:00 बजे होगा।

  • दिल्ली में गोवर्धन पूजा का प्रातःकालीन शुभ मुहूर्त सुबह 6:40 से 8:50 बजे तक रहेगा।

Govardhan Puja Kab Hai: दीपावली के बाद मनाया जाने वाला गोवर्धन पूजा का त्योहार भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। इस दिन भक्त गोवर्धन पर्वत, भगवान कृष्ण और गायों की पूजा करते हैं। घरों और मंदिरों में अन्नकूट तैयार करके भगवान को भोग लगाया जाता है। साल 2026 में गोवर्धन पूजा की तारीख को लेकर भी लोगों के मन में सवाल है।

आइए जानते हैं इस साल गोवर्धन पूजा कब है, इसका शुभ मुहूर्त क्या रहेगा और अन्नकूट की परंपरा क्यों खास मानी जाती है।

गोवर्धन पूजा 2026 में कब है?

हिंदू पंचांग के अनुसार, गोवर्धन पूजा कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाई जाती है। साल 2026 में यह पर्व मंगलवार, 10 नवंबर को मनाया जाएगा। प्रतिपदा तिथि 9 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट से शुरू होकर 10 नवंबर को दोपहर लगभग 2 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा करना उचित माना गया है। हालांकि, कुछ पश्चिमी क्षेत्रों में स्थानीय पूजा परंपरा के अनुसार 9 नवंबर को भी यह पर्व मनाया जा सकता है।

गोवर्धन पूजा 2026 का शुभ मुहूर्त

दिल्ली के पंचांग के अनुसार, 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा का प्रातःकालीन शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 40 मिनट से 8 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। इस दौरान भक्त भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा कर सकते हैं। दूसरे शहरों में सूर्योदय के अंतर के कारण मुहूर्त अलग हो सकता है।

क्यों मनाई जाती है गोवर्धन पूजा?

पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को गोवर्धन पर्वत और प्रकृति के महत्व के बारे में बताया था। इससे इंद्र देव नाराज हो गए और उन्होंने ब्रज में तेज वर्षा शुरू कर दी। तब भगवान कृष्ण ने अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों और गायों को आश्रय दिया। इसी घटना की याद में गोवर्धन पूजा मनाई जाती है।

गोवर्धन पूजा की विधि क्या है?

इस दिन सुबह स्नान करके पूजा स्थल की सफाई करें। गोबर या मिट्टी से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाएं और उसे फूलों से सजाएं। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करके रोली, अक्षत, धूप, दीप और फल अर्पित करें। श्रद्धा के साथ गोवर्धन पर्वत की पूजा और परिक्रमा करें।

अन्नकूट की परंपरा क्यों है खास?

गोवर्धन पूजा के दिन अन्नकूट बनाने की विशेष परंपरा है। इस अवसर पर घरों और मंदिरों में कई तरह के पकवान, सब्जियां, मिठाइयां और अन्य व्यंजन तैयार किए जाते हैं। इन सभी का भोग भगवान श्रीकृष्ण को लगाया जाता है। अन्नकूट का अर्थ है विभिन्न प्रकार के अन्न और व्यंजनों का समूह। यह परंपरा अन्न के सम्मान, प्रकृति के प्रति आभार और मिल-जुलकर खुशियां बांटने का संदेश देती है।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना