मंगलवार के दिन क्या करें क्या ना करें (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

मंगलवार को बिल्कुल न करें ये काम, वरना भुगतने पड़ सकते हैं परिणाम, जानिए क्या न करें और क्या करें

Mangalwar Upay 2025: मंगलवार का दिन भगवान हनुमान जी और मंगल ग्रह को समर्पित है वहीं, इस दिन क्या करना चाहिए और किन कार्यों से बचना चाहिए, इसका विशेष ध्यान देना चाहिए।

सीमा कुमारी

Mangalwar Ke Niyam: हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन बेहद शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है। मंगलवार का दिन संकटमोचन भगवान हनुमान को समर्पित माना गया है। हिन्दू मान्यता के अनुसार, इस दिन हनुमान भक्त हनुमानजी के मंदिर जाकर विधि-विधान से पूजा करते हैं, बूंदी का प्रसाद चढ़ाते हैं और हनुमान चालीसा का पाठ भी करते हैं।

कहा जाता है कि, इससे भक्तों पर बजरंगबली की विशेष कृपा बनी रहती है साथ ही जीवन के कष्ट, भय, रोग और कर्ज से भी मुक्ति मिलती है। वहीं, इस दिन क्या करना चाहिए और किन कार्यों से बचना चाहिए, इसका विशेष ध्यान देना चाहिए। ताकि आने वाली मुश्किलों से बचा जा सके।

क्या करें? मंगलवार के दिन

  • हिन्दू धर्म में मंगलवार के दिन बड़ा शुभ एवं पावन होता हैं।
  • इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद हनुमान मंदिर जाएं या घर पर ही उनकी विधिवत पूजा करें।
  • उन्हें सिंदूर, चमेली का तेल, और लाल रंग के फूल अर्पित करें।
  • कहा जाता है कि, इस दिन सुंदरकांड का पाठ करना भी बहुत फलदायी माना जाता है।
  • अगर समय न हो, तो कम से कम हनुमान चालीसा का सात बार पाठ जरूर करें।
  • बजरंगबली को बूंदी के लड्डू, गुड़ और चना व मालपुआ का भोग लगाएं।
  • लाल मसूर दाल, गुड़, गेहूं, या लाल वस्त्रों का दान किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को करें।
  • इससे मंगल ग्रह मजबूत होता है।
  • अगर आप कर्ज या स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान हैं, तो मंगलवार का व्रत रखें।
  • मंगलवार के दिन क्या करने से बचना चाहिए

  • इस दिन किसी को भी पैसा उधार न दें और न ही लें।
  • माना जाता है कि मंगलवार को लिया गया कर्ज आसानी से नहीं चुकता और दिया गया धन वापस आने में परेशानी होती है।
  • मंगलवार को बाल या नाखून काटना और दाढ़ी बनाना अशुभ माना जाता है। अगर आपने व्रत रखा है, तो इस दिन नमक का सेवन न करें।
  • इस दिन मांसाहार और मदिरा का सेवन बिल्कुल न करें।
  • मंगलवार को पश्चिम, उत्तर और वायव्य कोण की यात्रा करना वर्जित माना जाता है। अगर जरूरी हो, तो यात्रा शुरू करने से पहले गुड़ खाकर निकलें। इस दिन शृंगार का सामान नहीं खरीदना चाहिए।

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग