गणपति उत्सव के दौरान क्या नहीं करना चाहिए (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

गणेशोत्सव के 10 दिन भूलकर भी न करें ये काम, वरना बप्पा की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है

Ganesh Utsav:आज से गणेश चतुर्थी की पावन पर्व की शुरुआत हो गई है। शास्त्रों के अनुसार,गणपति उत्सव के दौरान कुछ चीजों को करने की मनाही होती है। आइए जानते है इस दौरान क्या नहीं करना चाहिए?

सीमा कुमारी

Ganesh Utsav 2025: हर साल की तरह इस बार भी गणेश चतुर्थी का महापर्व पूरे देशभर में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह 10 दिनों का उत्सव भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से शुरू होता है और अनंत चतुर्दशी पर इसका समापन होता है। इस दौरान भक्तजन भगवान गणेश की प्रतिमाएँ स्थापित कर उनकी पूजा, आरती और भजन करते हैं।

10 दिनों बाद प्रेम एवं श्रद्धा पूर्वक बप्पा का विसर्जन कर करते हैं। हालांकि, कुछ लोग डेढ़, 3, 5 या 7 दिनों के बाद भी विसर्जन कर देते हैं।

गणपति उत्सव में बप्पा का घर आना पूरे वातावरण को आध्यात्मिकता से भर देता है. बप्पा के घर आते हैं वातावरण पवित्र और शुद्ध हो जाता है।

लेकिन, आपको भी ध्यान रखना होगा कि, जब तक गणपति आपके घर पर रहें, तब कुछ कामों को करने से बचें, वरना इसका असर सुख-शांति पर पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं गणपति उत्सव के दौरान क्या नहीं करना चाहिए।

गणपति उत्सव के दौरान क्या नहीं करना चाहिए :

  • लड़ाई-झगड़ा न करें

ज्योतिषयों के अनुसार, गणपति स्थापना के दिन से लेकर जब तक बप्पा आपके घर पर रहें तब तक वातावरण को शांतिपूरण और शुद्ध रखें। कहा जाता है कि, इस दौरान क्रोध, लड़ाई-झड़गा न करें। ऐसा कोई काम न करें, जिससे घर पर कलह-क्लेश जैसी स्थिति उत्पन्न हो।

  • सात्विकता का पालन करें

कहा जाता है कि, गणोशोत्सव के दौरान घर पर सात्विकता का भी पालन करें। लहसुन-प्याज या मांसाहार भोजन खाने से पूरी तरह बचे और घर पर शराब या किसी तरह के नशीले वस्तुओं का सेवन भी न करें।

  • घर की साफ-सफाई रखें

गणपति के घर पर होने से घर को भी पूरी तरह से साफ-सुथरा रखें। खासकर पूजास्थल के पास किसी तरह की गंदगी नहीं होनी चाहिए। इस स्थान पर ताजे फूल-माला रखें और वातावरण को सुगंधित रखें।

  • बाल-दाढ़ी या नाखून भी न काटें

मान्यता है कि, गणपति उत्सव के समय बाल-दाढ़ी या नाखून भी नहीं काटने चाहिए। साथ ही घर पर जूते-चप्पल पहनकर भी नहीं आना चाहिए। इससे बप्पा का अपमान होता है।

यह भी पढ़ें:-

  • सफेद रंग की चीजों से दूरी

गणेश स्थापना के बाद कई बार लोग भगवान को सफेद रंग से जुड़ी कई चीजें अनजाने में अर्पित कर देते है। इनमें सफेद रंग के फूल, सफेद जनेऊ, सफेद चंदन या सफेद वस्त्र शामिल होते है। इसलिए आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए कि बप्पा की पूजा ऐसी भूल ना हो।

Delhi Building Collapse Live Update: दिल्ली के सत्य निकेतन में गिरी 5 मंजिला इमारत, कई लोग दबे, रेस्क्यू जारी

दिल्ली के सत्य निकेतन में हॉस्टल की बिल्डिंग गिरी, कई बच्चे मलबे में दबे, देखें VIDEO

सोनू भैया, आपकी कमी हमेशा महसूस होगी, मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन से टूटे CM हेमंत सोरेन, व्यक्त किया शोक

नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का समय आ गया...CM नायब सैनी ने रेवाड़ी यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी

शौर्य और वीरता की अमर गाथा, ओम बिरला समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने मेजर धन सिंह थापा को किया याद