अहोई अष्टमी के दिन करें ये विशेष उपाय  
धर्म

अहोई अष्टमी के दिन करें ये उपाय, संतानों के हर संकट हो जाएंगे दूर

अहोई अष्टमी का पर्व विशेष रूप से संतान की लंबी उम्र और अच्छी सेहत की मंशा से किया जाने वाला पर्व है।

सीमा कुमारी

Ahoi Ashtami 2024: कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष में मनाई जानी वाली ‘अहोई अष्टमी’ इस साल 24 अक्टूबर, गुरुवार के दिन रखा जाएगा। यह पर्व विशेष रूप से संतान की लंबी उम्र और अच्छी सेहत की मंशा से किया जाने वाला पर्व है। सुहागिन महिलाओं के लिए यह पर्व विशेष महत्व रखता है।

ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, अहोई अष्टमी के दिन कुछ विशेष उपाय करने से आपकी अधूरी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। तो चलिए जानते हैं इस दिन कौन से उपाय करने चाहिए।

सौभाग्य की प्राप्ति के लिए

सदा सुहागन बने रहने के लिए इस दिन अहोई माता को श्रृंगार का सामान चढ़ाएं। इसके बाद विशेष रूप से मां गौरी के मंत्रों का जाप करें। ऐसा करने से हर महिला को अखंड सौभाग्य का वरदान भी मिलता है।

संतान सुख की प्राप्ति के लिए

यदि आप संतान सुख से वंचित हैं तो इस दिन तुलसी का पौधा लगाएं और उसके समक्ष घी का दीपक प्रज्वलित करें। ऐसा करने के लिए तुलसी माता की 11 बार परिक्रमा करें। ऐसा करने से आपके सुख-सौभाग्य में भी वृद्धि होती है।

मनोकामनाएं पूर्ति के लिए

अहोई अष्टमी का व्रत माताओं द्वारा अपनी संतान की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए रखा जाता है। अहोई अष्टमी का व्रत पूरी श्रद्धा और निष्ठा से रखना चाहिए। इस दिन निराहार रहकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करनी चाहिए।

आपको बता दें, अहोई अष्टमी के दिन पीपल के पेड़ के नीचे 5 दीपक जलाएं। इससे उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही जीवन में आ रही बाधाओं से भी छुटकारा मिल जाता है।

संतान की कर्ज मुक्ति के उपाय

कई बार संतान पर ऐसा कर्ज चढ़ जाता है जिससे बाहर निकल पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप संतान को कर्ज से मुक्त करने के लिए एक हरा कपड़ा लें और इसमें 7 इलायची बांधें।

इस पोटली को अहोई माता की पूजा के समय पूजा स्थल पर रखें। पूजा के बाद इस पोटली को सोने वाले स्थान पर या बिस्तर के नीचे रख दें। इस उपाय से संतान को बहुत जल्द ही कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा