तुलसी के सूखने पर मिलते हैं ये संकेत (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

अगर तुलसी का पौधा अचानक सूख जाए, इस अशुभ संकेत का क्या हो सकता है असर, जानिए क्या करें फिर उसका

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर तुलसी के पौधे का सूखना बेहद अशुभ माना जाता है। जब ऐसा होता है तो यह जीवन में आने वाली आर्थिक समस्याओं की तरफ इशारा करता है।

सीमा कुमारी

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पवित्र माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिस घर में तुलसी की पौधा होता है, तो वहां का माहौल सकारात्मक होता है। साथ ही घर में कभी भी सुख-समृद्धि की कमी नहीं होती है। ज्योतिषयों के अनुसार, हरा-भरा तुलसी का पौधा सुख और समृद्धि का प्रतीक है, लेकिन वहीं तुलसी के सूख जाने पर कुछ अशुभ संकेत भी मिलने लगते हैं। आइए जानते हैं तुलसी के सूखने पर क्या मिलते हैं संकेत।

तुलसी के सूखने पर मिलते हैं ये संकेत

आपको बता दें, सर्दियों में तुलसी का सूखना आम बात है, लेकिन अगर तुलसी का पौधा अचानक से सूख जाता है, तो इसे एक अशुभ संकेत के रूप में देखा जाता है। इसका अर्थ है कि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ रहा है, जिस कारण लड़ाई-झगड़े की स्थिति बन सकती है। इसके साथ ही अचानक तुलसी के सूखने पर धन हानि भी झेलनी पड़ सकती है।

क्या करें तुलसी सूखने पर

ज्योतिष बताते है कि, अगर आपका तुलसी का पौधा पूरी तरह सूख चुका है, तो इसे तुरंत गमले से हटा देना चाहिए, वरना इससे नकारात्मकता ऊर्जा का प्रवाह बढ़ने लगता है। इसके बाद आप गमले में नया तुलसी का पौधा लगा सकते हैं। तुलसी के पौधे को जड़ सहित निकालें। तुलसी के सूखे हुए पौधे को किसी पवित्र नदी, तालाब में विसर्जित कर देना चाहिए। इसी के साथ तुलसी माता से अपनी भूल-चूक के लिए क्षमा भी मांगे।

सूखे हुए तुलसी से करे ये उपाय :

घर के मुख्य द्वार पर टांग दें

सूखे हुआ तुलसी के पौधे की जड़ निकाल कर अलग लें और इसे धोकर अच्छी तरह साफ कर लें। इसके बाद इस जड़ को किसी लाल या पीले कपड़े में बांध दें और इसे घर के मुख्य द्वार पर टांग दें।

यह भी पढ़ें-निर्जला एकादशी की सही तिथि नोट कर लें, श्रीहरि विष्णु की कृपा पाने का श्रेष्ठ मौका, इस शुभ मुहूर्त में करें विधिवत पूजा

सकारात्मक ऊर्जा का वास

ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहता है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। इसके साथ ही सूखी हुई तुलसी से 7 छोटी-छोटी लकड़ी अलग कर लें और इन्हें एक सूत या कलावें में बांध लें।

भगवान विष्णु के समक्ष जलाए दीपक

अब इन लकड़ियों को घी में डुबोकर भगवान विष्णु के समक्ष दीपक में रखकर जला सकते हैं। ऐसा करने से आपको प्रभु श्रीहरि की कृपा की प्राप्ति हो सकती है। इस उपाय को एकादशी पर करना ज्यादा लाभकारी होता है।

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार