’जिंगल बेल’ सॉन्ग (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

’जिंगल बेल’ सॉन्ग का क्या है क्रिसमस से संबंध, जानिए किसने और कब इसे गाया था पहली बार

Jingle Bell:क्रिसमस का नाम सुनकर यूं तो कई सारी चीजें दिमाग में घूमती है, लेकिन एक धुन को सिर्फ क्रिसमस की याद दिलाती है, वह है Jingle bells सॉन्ग की धुन।आइए बताते हैं कब, कैसे और किसके लिए बना था।

सीमा कुमारी

Christmas Jingle Bell Song: जल्द ही प्रेम और खुशियों का त्योहार 'क्रिसमस' आने वाला है। क्रिसमस ईसाईयों का सबसे बड़ा त्योहार है, लेकिन सिर्फ उनके लिए ही नहीं। मौजूदा समय में यह सभी धर्म और समुदाय के लोग मिलकर धूमधाम से मनाते हैं। यह त्योहार लगभग एक हफ्ते तक चलता है और प्रेम, सौहार्द और खुशियों का संदेश लेकर आता है।

दुनियाभर में 25 दिसंबर को क्रिसमस डे के रूप में मनाया जाता है, इस शुभ अवसर पर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। सांता क्लॉज, क्रिसमस ट्री और क्रिसमस गीतों के बिना इस दिन का जश्न अधूरा माना जाता है।

खासतौर से, क्रिसमस के दिन “जिंगल बेल” गीत की जरुर धुन सुनाई देती है। यह गीत कई बार हॉलीवुड और बॉलीवुड की फिल्मों में भी शामिल किया जा चुका है।

’जिंगल बेल’ सॉन्ग का क्रिसमस से क्या है कनेक्शन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिंगल बेल का गीत ईसाई धर्म में क्रिसमस से संबंधित माना जाता है, लेकिन कुछ लोग इसे क्रिसमस का गीत नहीं मानते हैं। वास्तव में, यह एक थैंक्सगिविंग गीत है जिसे 1850 में जेम्स पियरपॉन्ट ने ‘वन हॉर्स ओपन स्लेई’ नाम से लिखा था।

पहली बार जेम्स पियरपॉन्ट ने गाया

जानकारों का मानना है कि, जेम्स पियरपॉन्ट ने इस गीत को ऑर्डवे के संगीत समूह के लिए लिखा था और इसे 1857 में पहली बार आम जनता के सामने प्रस्तुत किया गया। पियरपॉन्ट उस समय जॉर्जिया के सवाना में संगीत निर्देशक थे। उनकी मृत्यु से तीन वर्ष पूर्व, यानी 1890 तक, यह गीत क्रिसमस का एक लोकप्रिय गीत बन चुका था। इसके रिलीज के दो वर्ष बाद इसका नाम बदलकर ‘जिंगल बेल्स’ रख दिया गया।

सैंटा क्लॉज और जिंगल बेल

बताया जाता है कि, इस क्रिसमस गीत में कभी भी क्रिसमस का उल्लेख नहीं किया गया है, फिर भी यह संयोगवश क्रिसमस के गीत के रूप में प्रसिद्ध हो गया। वर्तमान में, जिंगल बेल के ऐसे संस्करण भी सुनने को मिलते हैं जिनमें क्रिसमस का उल्लेख किया गया है। सैंटा क्लॉज और जिंगल बेल के बिना क्रिसमस का पर्व अब असंभव सा प्रतीत होता है।

आजकल सैंटा क्लॉज के साथ उपहार के साथ एक घंटी भी देखी जाती है।इस गाने को भी सैंटा क्लॉज से संबंधित कर दिया गया है।

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की, जानें दो दिनों क्या कुछ हुआ?

अमित शाह से मिले एकनाथ शिंदे; मुंबई के सह्याद्री अतिथिगृह में 30 मिनट चली चर्चा, जानें क्या हुई बात

BRICS Summit: नई दिल्ली घोषणापत्र से मिलेगी भविष्य को नई दिशा, PM मोदी बोले- अब ग्राउंड लेवल पर दिखेंगे नतीजे

इलाहाबाद HC के फैसले को मेधा रूपम ने दी चुनौती, आकृति चौधरी मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची नोएडा डीएम

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने AI, ट्रेड और डिजिटल इकोसिस्टम समेत 5 नई पहलों का किया प्रस्ताव