बड़े मंगल पर सुंदरकांड पाठ करने से क्या होता है (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

आज है तीसरा बड़ा मंगल सुंदरकांड का पाठ क्यों है जरूरी, जानिए इसके अनमोल लाभ हनुमानजी जी तुरंत करेंगे कृपा

ज्येष्ठ माह का हर मंगलवार हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है, जो कि हनुमानजी को अति प्रिय है। इस दिन 'सुंदरकांड' का पाठ करना अत्यंत शुभ और फलदायी माना गया है। बड़े मंगल के मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करने के कई फायदे हैं

सीमा कुमारी

आज ज्येष्ठ माह का तीसरा बड़ा मंगल मनाया जा रहा है। ज्येष्ठ महीने में पड़ने वाले मंगलवार को भी बेहद शुभ माना जाता है। इस महीने में पड़ने वाले प्रत्येक मंगल पर हनुमानजी की उपासना परम पुण्यकारी बताई गई है।

आपको बता दें, इस महीने आने वाले प्रत्येक मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन 'सुंदरकांड' का पाठ करना अत्यंत शुभ और फलदायी माना गया है। बड़े मंगल के मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करने के कई फायदे हैं।

आज के इस खबर में हम आपको बड़े मंगल के दिन सुंदर कांड का पाठ करने का क्या महत्व है, इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

बड़े मंगल पर सुंदरकांड पाठ करने से क्या होता है जानिए :

हनुमान जी की कृपा

ज्योतिषयों के अनुसार, बड़े मंगल पर 'सुंदरकांड' का पाठ करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा मिलती है, जिससे व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि और शांति आती है।

मनोकामनाओं की पूर्ति

सुंदरकांड का पाठ करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं, ऐसा माना जाता है कि हनुमान जी की कृपा से व्यक्ति की हर इच्छा पूरी हो सकती है।

नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति

सुंदरकांड का पाठ करने से घर में नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

आत्मविश्वास और एकाग्रता में वृद्धि

'सुंदरकांड' का पाठ करने से व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है और वह किसी भी काम को ध्यान से कर सकता है.

शुभ परिणाम

'सुंदरकांड' का पाठ करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलते हैं, जो उसे सफलता की ओर ले जाते हैं।

रोगों से मुक्ति

सुंदरकांड के पाठ से घर में बीमारियां कम होती हैं और व्यक्ति स्वस्थ रहता है।

इसके अलावा, इस दिन सुंदर कांड का पाठ करने से हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और शनि और मंगल दोष भी दूर होता है।

यह भी पढ़ें-दूसरों से ये 5 चीजें लेने की गलती कतई न करें, लग जाएगी किस्मत को पनौती !

आपको बता दें, इस दिन आप बजरंग बाण का भी पाठ कर सकते है। इससे भी हनुमान जी का आपको आशीर्वाद मिलता है।

इस साल शनि जयंती और बड़ा मंगल एक दिन है, ऐसे में इसका महत्व और बढ़ जाता है। आज के दिन आप बजरंगबली के साथ शनि देव की भी विशेष पूजा करके उन्हें प्रसन्न कर सकते है।

इस दिन आप काले चने अथवा खिचड़ी का भोग शनिदेव को अर्पित करके लोगों में वितरित करें। यह भी लाभकारी उपाय हो सकता है।

साथ ही शनि जयंती के दिन कुष्ठ रोगी और अपंग लोगों की सेवा करिए। यह उपाय आपकी कुंडली में शनि के खराब प्रभाव के असर को कम कर सकता है।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब