गणेश जी की स्थापना के क्या नियम हैं? (सौ.AI)
धर्म

Ganesh Chaturthi 2026: पहली बार घर ला रहे हैं बप्पा? स्थापना से पहले जान लें ये 7 बातें, वरना हो सकती है चूक

Ganesh Chaturthi Puja: अगर आप भी इस बार पहली बार घर पर गणपति बिठाने जा रहे हैं, तो कुछ जरूरी नियम और परंपराओं का पालन करना बेहद जरूरी है। जानिए क्या है नियम हैं।

सीमा कुमारी

Bappa Ki Sthapana Kaise Kare: गणेश चतुर्थी अब कुछ दिनों में आने वाला है। गणपति को विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता कहा जाता है, जो भक्तों के जीवन से सभी बाधाओं को दूर कर सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद देते हैं। यही कारण है कि इस दिन घर-घर में बप्पा का आगमन होता है। अगर आप भी इस बार पहली बार घर पर गणपति बिठाने जा रहे हैं, तो कुछ जरूरी नियम और परंपराओं का पालन करना बेहद आवश्यक है। जरूरी है। जानिए क्या है नियम हैं।

गणेश जी की स्थापना के क्या नियम हैं?

शुभ मुहूर्त में करें गणेश जी की स्थापना

अगर आप भी इस बार पहली बार घर पर गणपति बिठाने जा रहे हैं, तो गणपति को घर लाने और स्थापित करने के लिए शुभ मुहूर्त जरूर देखें। पंचांग के अनुसार, चतुर्थी तिथि के दौरान दिन के समय स्थापना करना उत्तम माना जाता है।

पूजन सामग्री और विधि

विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता की पूजा के लिए पूजन सामग्री से लेकर पूरी विधि का पालन करें। आवश्यक सामग्री रखें जैसे लाल या पीले फूल, दूर्वा , मोदक या लड्डू, धूप, दीप, कपूर, सिंदूर, हल्दी, चंदन। पूजा के दौरान गणपति अथर्वशीर्ष, गणेश मंत्र और गणेश चालीसा का पाठ करना बेहद शुभ माना जाता है।

सही मूर्ति चुने

गणेश जी की मूर्ति सदैव इको फ्रैंडली और मिट्टी की होनी चाहिए। मूर्ति घर के बजट और स्थान के अनुसार छोटी या मध्यम रखें। ध्यान रखें कि एक से डेढ़ फीट से बड़ी मूर्ति न हो। साथ ही दाएं सूंड वाली गणेश मूर्ति घर में स्थापित करने से बचना चाहिए।

उत्तर-पूर्व दिशा स्थापित करें

गणेश जी की मूर्ति उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण या घर के पूजा स्थल में स्थापित करें। मूर्ति को लकड़ी के पाटे पर लाल/पीले कपड़े बिछाकर विराजमान करें। मूर्ति के चारों ओर स्वच्छता और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहनी चाहिए। पास में कलश और नारियल रखना न भूलें।

गणेश जी प्रिय भोग लगाए

गणेश जी की पूजा में मोदक का भोग लगाना न भूलें। गणेश जी को मोदक बहुत प्रिय है, इसलिए प्रतिदिन उन्हें मोदक या लड्डू का भोग लगाएं। इसके अलावा फल, पंचामृत और बेसन के लड्डू भी अर्पित किए जा सकते हैं।

इन विशेष तिथियों में करे गणपति विसर्जन

गणेश चतुर्थी पर गणपति की स्थापना 1 दिन, 3 दिन, 5 दिन, 7 दिन या 10 दिन की जा सकती है। विसर्जन के समय "गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ" का जयघोष करें। कोशिश करें कि मूर्ति को नदी या तालाब की जगह घर के ही जल-पात्र या कृत्रिम तालाब में विसर्जित करें ताकि पर्यावरण सुरक्षित रहे।

अन्य नियमों का पालन करें

गणपति स्थापना के बाद मूर्ति को अकेला न छोड़ें। हर सुबह-शाम दीपक जलाकर आरती करें। घर में शांति और सकारात्मक माहौल बनाए रखें। पूजा में नीले या काले कपड़े का उपयोग न करें।

7.8% नहीं 2.6% है GDP ग्रोथ, आंकड़ों में हेरफेर कर झूठ परोस रही मोदी सरकार? जानें क्यों मचा है सियासी बवाल

Ram Mandir Trust Decisions: पहले CEO जितेंद्र मिश्रा, गोविंद गिरी महासचिव, राम मंदिर में किसे क्या जिम्मेदारी?

भावनगर पारा यार्ड रिमॉडलिंग को रेलवे की मंजूरी; ₹125 करोड़ से होगा अपग्रेड, जानें प्रोजेक्ट की मुख्य विशेषताएं

Kal Ka Mausam : यूपी-बिहार समेत 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मोदी कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी... नितिन गडकरी का बदलेगा मंत्रालय! महाराष्ट्र से किसे मिलेगी जगह?