Easy Vastu Tips For Home: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि घर में वास्तु दोष होने से व्यक्ति को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं जब घर का वास्तु सही होता है, तो कार्यों में सफलता मिलने और जीवन में सुख-समृद्धि आने की संभावना बढ़ जाती है।
सनातन परंपराओं में वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए कुछ सरल उपाय बताए गए हैं। माना जाता है कि इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने से घर का वातावरण शांत, सुखद और सकारात्मक बना रहता है।
वास्तु शास्त्र घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए घर का मुख्य दरवाज़ा हमेशा साफ रखें और उस पर स्वास्तिक या ॐ का चिन्ह बनाएं। मान्यता है कि इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।
घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए घर में बेकार सामान, टूटे-फूटे बर्तन या फटे कपड़े नहीं रखने चाहिए। कहा जाता है कि, ऐसी चीजें नकारात्मकता को बढ़ाती हैं, इसलिए समय-समय पर कबाड़ हटाकर घर को व्यवस्थित रखें।
घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए फर्श की सफाई करते समय पानी में थोड़ा सा नमक मिलाकर पोंछा लगाने से वातावरण शुद्ध माना जाता है और नकारात्मक ऊर्जा कम होती है।
सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए रोजाना सुबह या शाम कपूर या गुग्गुल जलाना शुभ माना जाता है। साथ ही घर में सूरज की रोशनी और ताजी हवा आने देना भी जरूरी है।
घर में सकारात्मक ऊर्जा कायम रखने के लिए घर में तुलसी का पौधा उत्तर या पूर्व दिशा में रखना शुभ बताया गया है। इसके अलावा मनी प्लांट, जेड या बांस के पौधे भी सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने से जुड़े माने जाते हैं।
वास्तु के अनुसार रसोई में चूल्हा दक्षिण-पूर्व दिशा में होना शुभ माना जाता है और किचन को हमेशा साफ रखना चाहिए।
इन सरल उपायों को अपनाने से घर में शांति, सकारात्मक ऊर्जा और प्रसन्नता का वातावरण बनाए रखने में मदद मिलती है।