Best Vastu Tips For New House: खुद का घर या फ्लैट खरीदना हर इंसान का सबसे बड़ा सपना होता है। वास्तु एवं ज्योतिष विशेषज्ञों का कहना है कि, नया घर या फ्लैट खरीदते समय वास्तु का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। गलत दिशा वाले घर में रहने से जीवनभर आर्थिक तंगी, मानसिक तनाव और बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए प्रॉपर्टी फाइनल करने से पहले कुछ महत्वपूर्ण वास्तु नियमों को जरूर जांच लें।
वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, नया घर या फ्लैट खरीदने से पहले घर या फ्लैट का मुख्य दिशा जरुर देख लें। वास्तु शास्त्र में घर या फ्लैट के लिए उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में होना सबसे शुभ माना जाता है।
मुख्य दरवाजे के ठीक सामने कोई बड़ा पेड़, बिजली का खंभा या सीढ़ियां नहीं होनी चाहिए, इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह रुकता है।
दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम दिशा में मुख्य प्रवेश द्वार वाले मकान को खरीदने से बचें, यह घर में नकारात्मक ऊर्जा लाता है।
घर के मुखिया का बेडरूम हमेशा दक्षिण-पश्चिम दिशा में होना चाहिए, यह परिवार में स्थिरता और आपसी प्रेम बढ़ाता है।
बेडरूम में बेड इस तरह लगा हो कि सोते समय सिर हमेशा दक्षिण या पूर्व दिशा की ओर रहे। घर का मुख्य हॉल या लिविंग रूम उत्तर या पूर्व दिशा में होना चाहिए, जहां धूप और ताजी हवा आसानी से आ सके।
प्लॉट या फ्लैट का आकार हमेशा वर्गाकार या आयताकार होना चाहिए, कटे हुए कोनों वाले फ्लैट वास्तु दोष पैदा करते हैं। वास्तु के अनुसार, इन नियमों का पालन करने से मान्यता है कि जीवनभर आपके घर में सुख-समृद्धी का वास रहेगा।
ये भी पढ़ें-Bhanu Saptami 2026: भानु सप्तमी पर भूल से भी न करें ये गलतियां, वरना कुपित हो जाएंगे सूर्यदेव
घर में रसोईघर यानी किचन हमेशा दक्षिण दिशा में होना चाहिए, जिससे घर के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
फ्लैट खरीदते समय ध्यान दें कि किचन और टॉयलेट के दरवाजे आमने-सामने या बिल्कुल एक-दूसरे से सटे हुए न हों।
उत्तर-पूर्व दिशा को देवताओं का स्थान माना जाता है, इस कोने में कभी भी टॉयलेट या गंदगी नहीं होनी चाहिए।