दांपत्य जीवन में प्रेम (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

Vastu Tips For Married Life: घर के ये वास्तु टिप्स वैवाहिक जीवन में ला देगी खुशहाली! आज़मा कर देखिए

Vastu Tips For Married Life: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद ऊर्जा का प्रभाव वैवाहिक जीवन पर भी पड़ता है। जानिए ऐसे प्रभावी वास्तु टिप्स, जो आपके वैवाहिक जीवन में खुशहाली बना सकता है।

सीमा कुमारी

Happy Married Life Tips: किसी भी व्यक्ति के जीवन में वास्तु शास्त्र का विशेष योगदान होता है। वास्तु विज्ञान सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा पर आधारित है। लेकिन, कई बार घर में वास्तु दोष होने पर इसका असर व्यक्ति का जीवन और पारिवारिक रिश्तों पर भी देखने को मिलता है।

ऐसे में यदि आप अपने दाम्पत्य जीवन में कुछ वास्तु नियमों का ख्याल रखते हैं तो इससे आपको लड़ाई-झगड़े की स्थिति से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही इससे पति-पत्नी का रिश्ता और भी मजबूत होता है।

दांपत्य जीवन में प्रेम के लिए अपनाएं वास्तु के ये उपाय

  • बेडरूम का सही दिशा

वास्तु एवं ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, दांपत्य जीवन में प्रेम के लिए बेडरूम का दक्षिण-पश्चिम दिशा में होना सबसे अच्छा माना गया है, क्योंकि यह दिशा पृथ्वी तत्व का प्रतिनिधित्व करती है, जो स्थिरता और प्रेम को प्रोत्साहित करता है। बेडरूम हमेशा साफ-सुथरा और व्यवस्थित होना चाहिए।

  • राधा-कृष्ण जी की तस्वीर

वास्तु शास्त्र के अनुसार, पति-पत्नी को अपने बेडरूम में राधा-कृष्ण जी की तस्वीर लगानी चाहिए। इसके साथ ही आप बेडरूम में पशु-पक्षियों के जोड़ी की मूर्ति या तस्वीर भी रख सकते हैं। इससे जीवन में प्रेम बना रहता है। वहीं अगर बेडरूम में पति-पत्नी की तस्वीर लगाना चाहते हैं, तो इसे हमेशा पश्चिम दिशा बेहतर रहेगी।

  • गुलाबी और लाल रंग का करें उपयोग

दांपत्य जीवन में प्रेम के लिए गुलाबी और लाल रंग का उपयोग करें। गुलाबी और लाल रंग फेंगशुई में प्रेम और ऊर्जा का प्रतीक माने जाते हैं। बेडरूम की दीवारों पर हल्के गुलाबी रंग का पेंट करवाएं या लाल रंग के तकिए, चादर और परदों का प्रयोग करें। अगर पूरे कमरे में गुलाबी या लाल रंग का उपयोग संभव न हो, तो छोटे-छोटे सामान जैसे कैंडल स्टैंड या तस्वीरों में इन रंगों का समावेश करें। यह न केवल सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाएगा, बल्कि रिश्ते में प्यार और गर्मजोशी भी लाएगा।

  • क्रिस्टल का करें उपयोग

फेंगशुई में क्रिस्टल को सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है। रोज क्वार्ट्ज, जिसे प्रेम का रत्न भी कहा जाता है, बेडरूम के दक्षिण-पश्चिम कोने में रखने से दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बढ़ता है। यह रत्न रिश्ते को मजबूत करने और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।

BRICS Summit 2026: अमेरिकी मीडिया की नजर में बदलता समीकरण, चीन-अमेरिका की टक्कर के बीच भारत की रणनीति पर नजर

BRICS Summit 2026 LIVE: इथियोपिया के साथ द्विपक्षीय वार्ता शुरू; बीजिंग से भारत के लिए रवाना हुए शी जिनपिंग

पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़ा भगोड़ा अपराधी अमृतपाल सिंह, मोल्दोवा से लाया गया भारत; महीनों कोशिश के बाद कामयाबी

DUSU Election 2026: NSUI की बगावत से बदला चुनावी गणित, क्या ABVP को मिलेगा सबसे बड़ा फायदा? पढ़े पूरी खबर

BRICS Delhi Security: BRICS सम्मेलन के लिए दिल्ली में हाई अलर्ट: 15,000 पुलिसकर्मी तैनात, 700 CCTV से निगरानी