वरलक्ष्मी व्रत  (सौ.जैमिनी)
धर्म

वरलक्ष्मी व्रत के दिन मां लक्ष्मी को अर्पित करें ये 3 चीजें, धन से जुड़ी परेशानी दूर होने की है मान्यता

Maa Lakshmi Puja : वरलक्ष्मी व्रत के दिन मां लक्ष्मी को 3 खास चीजें अर्पित करने की मान्यता है। माना जाता है कि इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है।

सीमा कुमारी

Varalakshmi Vrat Puja Vidhi: 28 अगस्त 2026 को सावन के आखिरी शुक्रवार को वरलक्ष्मी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सावन महीने का समापन भी हो जाएगा। वरलक्ष्मी व्रत जो मां लक्ष्मी के वरलक्ष्मी रूप को समर्पित है। इस दिन श्रावण पूर्णिमा, रक्षा बंधन और साल का आखिरी चंद्र ग्रहण जैसी कई महत्वपूर्ण खगोलीय घटनाएं भी होंगी, जिससे इसका महत्व और बढ़ जाएगा।

धर्म शास्त्रों में देवी के इस स्वरूप की उपासना करने से सुख, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए इस दिन से जुड़े खास उपाय को जानते हैं।

वरलक्ष्मी व्रत पर जरूर करें ये उपाय

माता लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाए

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए वरलक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाए। माता लक्ष्मी को कमल का फूल अतिप्रिय है। इसलिए इस दिन मां के चरणों में कमल का फूल अवश्य अर्पित करें। अगर कमल का फूल नहीं है, तो गुलाब का फूल अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होगी। इसके अलावा कमल के गट्टे चढ़ाना भी शुभ है।

मखाने की खीर भोग लगाएं

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए कमल फूल चढ़ाने के अलावा, मखाने की खीर का भी भोग लगा सकते हैं। मां लक्ष्मी को सफेद रंग के व्यंजन अति प्रिय है। इसलिए मां को मखाने की खीर का भोग जरूर लगाएं। आप चाहे तो भोग में बताशा भी चढ़ा सकते हैं।

11 पीली कौड़ियां अर्पित करें

धर्म शास्त्रों में मां लक्ष्मी को पीली कौड़ियां काफी पसंद है। इसलिए आज के दिन मां के चरणों में 11 पीली कौड़ियां अर्पित कर दें।

ऐसा करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। आप चाहे तो इन कौड़ियों को बाद में एक लाल रंग के साफ कपड़े में बांधकर तिजोरी, अलमारी आदि में रख सकती हैं।

कैसे करें माता लक्ष्मी की पूजा?

  • वरलक्ष्मी व्रत के दिन सुबह प्रातःकाल उठें और व्रत का संकल्प लें।

  • फिर पूरे दिन उपवास करें और प्रदोष काल में माता लक्ष्मी की पूरे विधि-विधान से पूजा करें।

  • पूजा के दौरान माता को पीले रंग की या फिर हल्दी लगी 11 कौड़ियां अर्पित करें ।

  • और फिर पूजा हो जाने का बाद उन्हें एक लाल रंग के कपड़े में बांधकर तिजोरी या फिर धन रखने वाले स्थान पर रख दें।

  • मान्यता है कि इससे आर्थिक तंगी की समस्या से राहत मिलती है और आय के नए अवसर भी प्राप्त होते हैं।

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें