विवाह में अड़चन के उपाय(सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

विवाह में हो रही है देर तो सावन के मंगलवार को कुंवारी कन्याएं करें ये महाउपाय

जिन लोगों की शादी में देरी हो रही हो उन लोगों को सावन के सोमवार के दिन कुछ अचूक उपाय करने से लाभ मिल सकता है। क्योंकि ये महीना इन समस्याओं से छुटकारा पाने का उत्तम समय माना जाता है।

सीमा कुमारी

Mangala Gauri Vrat 2025: धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से मंगला गौरी व्रत हिन्दू धर्म में विशेष महत्व रखता हैं। इस साल मंगला गौरी व्रत कल 15 जुलाई को मनाई जा रही हैं। यह व्रत विशेष रूप से कुंवारी कन्याओं और विवाहित स्त्रियों द्वारा किया जाता है, ताकि अविवाहितों को मनचाहा वर, सुखी वैवाहिक जीवन और अखंड सौभाग्य प्राप्त हो।

ज्योतिषयों के अनुसार, सावन के महीने में मंगला गौरी व्रत और उससे जुड़े कुछ खास उपाय कुंवारी लड़कियों के लिए अत्यंत फलदायी माने जाते हैं। आज जानिए कुंवारी लड़कियों द्वारा मंगला गौरी के दिन किए जा सकने वाले विशेष और चमत्कारी उपाय जो विवाह संबंधी बाधाओं को दूर करने में सहायक माने जाते हैं। आइए जानते है इस बारे में-

मंगला गौरी पर कुंवारी कन्याएं करें ये चमत्कारी उपाय :

लाल फूल और सिंदूर से करें पूजन

माता गौरी को लाल पुष्प, लाल चूड़ी, सिंदूर और कुमकुम चढ़ाएं। "ॐ उमायै नमः" मंत्र का 108 बार जाप करें। यह उपाय विवाह में आ रही देरी को दूर करता है।

गृहस्थी का प्रतीक सौभाग्य सामग्री चढ़ाएं

माता को सोलह श्रृंगार (मेहंदी, चूड़ी, बिंदी, काजल आदि) अर्पित करें। ये चीजें माता को बहुत प्रिय हैं और इस दिन सौभाग्यवती बनने का आशीर्वाद देती हैं।

मौली और कलावा बांधें

माता गौरी की मूर्ति के चारों ओर 5 या 7 बार मौली लपेटें। प्रार्थना करें कि विवाह संबंधी सभी बाधाएं दूर हों।

बुरे ग्रह दोष से बचने के लिए करें बेलपत्र अर्पण

शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करें और माता गौरी से वर प्राप्ति के लिए प्रार्थना करें। साथ ही “ॐ गौरी पतये नमः” का 108 बार जाप करें।

गुप्त रूप से करें दीपदान

मंगलवार की रात को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। यह उपाय विवाह के योग को शीघ्र बनाता है।

मंगला गौरी का व्रत रखने से मिलते हैं ये लाभ

ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार,मंगला गौरी व्रत रखने से मंगल दोष या कुंडली की बाधा शांत होती है, इससे मनचाहा योग्य वर मिलने के योग बनते हैं। इस व्रत को रखने से मन को संतोष और आत्मबल मिलता है।

एक बात का ध्यान रखें कि व्रत के दिन झूठ न बोलें, क्रोध और कटु वचन से बचें। इस दिन किसी विवाहित महिला का आशीर्वाद लेना विशेष शुभ माना जाता है।

एक खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते... मुख्य चुनाव आयुक्त पर मुकेश सहनी का विवादित बयान

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा