तुलसी पूजन दिवस (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

तुलसी पूजन के दौरान ये छोटी सी भूल कर सकती है मां लक्ष्मी को नाराज, जान लें सही नियम

Tulsi puja Rules:तुलसी पूजन के दौरान की गई छोटी गलती मां लक्ष्मी को नाराज कर सकती है। जानें तुलसी पूजा के सही नियम, निषेध और सावधानियां।

सीमा कुमारी

Tulsi pooja significance: 25 दिसंबर को जहां ईसाई धर्म के लोग क्रिसमस डे मनाते हैं। वहीं हिंदू धर्म के लोग इस दिन तुलसी पूजन दिवस मनाते हैं। इस साल 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस मनाया जाएगा। खास बात ये है कि इस बार यह महापर्व गुरुवार के दिन पड़ रहा है। गुरुवार भगवान विष्णु का प्रिय दिन है, इसलिए इस दिन तुलसी पूजन का महत्व कई गुना बढ़ जाता है।

मान्यता है कि यदि इस दिन नियमों का सही पालन किया जाए, तो भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होती है।

तुलसी पूजन के दिन किन गलतियों को करने से बचना चाहिए

1. तुलसी को बिना स्नान छुए नहीं

शास्त्रों के अनुसार, बिना स्नान किए तुलसी को छूना या जल चढ़ाना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से पूजा का पुण्य नहीं मिलता।

2. रविवार और एकादशी पर पत्ते न तोड़ें

रविवार और एकादशी के दिन तुलसी दल तोड़ना वर्जित माना गया है। मान्यता है कि इससे तुलसी माता को कष्ट पहुंचता है और लक्ष्मी कृपा कम हो जाती है।

3. रात में तुलसी को जल न दें

सूर्यास्त के बाद तुलसी को जल देना या दीपक जलाना नहीं चाहिए। रात में तुलसी विश्राम करती हैं, इस समय छेड़छाड़ दोषकारी मानी जाती है।

4. तुलसी को गंदे स्थान पर न रखें

तुलसी का पौधा कभी भी शौचालय, सीढ़ियों के नीचे या गंदे स्थान पर नहीं रखना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

5. सूखी या टूटी तुलसी से पूजा न करें

सूखी, पीली या टूटी हुई तुलसी पूजा के लिए अशुभ मानी जाती है। समय-समय पर पौधे की देखभाल करना जरूरी है।

तुलसी पूजन के सही नियम

● सुबह करें पूजा

तुलसी पूजन का सबसे उत्तम समय ब्रह्म मुहूर्त या सूर्योदय के बाद का माना गया है।

● जल अर्पित करें

शुद्ध जल से तुलसी माता को जल अर्पित करें और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें।

● दीपक जलाएं

तुलसी के पास घी या तिल के तेल का दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है, लेकिन सूर्यास्त से पहले।

● परिक्रमा करें

तुलसी माता की कम से कम 7 या 11 परिक्रमा करें। इससे मानसिक शांति और सकारात्मकता बढ़ती है।

ये भी पढ़े-

तुलसी पूजन से मिलने वाले लाभ

  • मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है
  • घर में सुख-समृद्धि और शांति आती है
  • नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है
  • वास्तु दोष में कमी आती है
  • मानसिक तनाव कम होता है

तुलसी पूजन सिर्फ एक धार्मिक परंपरा नहीं बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि लाने का माध्यम है। अगर आप मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं, तो तुलसी पूजन के दौरान छोटी-छोटी गलतियों से बचें और सही नियमों का पालन करें। इससे पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है और घर में सुख-शांति नी रहती है।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट