Jaggery Remedies For Money: मंगलवार का दिन संकट मोचन भगवान हनुमान की पूजा के लिए समर्पित है। मंगलवार के दिन जो भी व्यक्ति हनुमान जी की पूजा करते हैं उसके जीवन के संकटों का नाश होता है और आर्थिक तंगी दूर होती है और काम में आने वाली बाधाओं का अंत होने लगता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर मंगलवार के दिन 'गुड़' का उपाय करें तो एक साथ हनुमान जी और मंगल ग्रह दोनों की कृपा प्राप्त हो सकती है। इतना ही नहीं व्यक्ति का भाग्य भी चमकता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुड़ का संबंध मंगल ग्रह से है और मंगलवार दिन की शुरुआत मंगल ग्रह से होता है. हनुमान जी मंगलवार और मंगल ग्रह के स्वामी है। ऐसे में अगर बिना किसी की बताए मंगलवार के दिन गुड़ का दान करें या हनुमान जी को गुड़ का भोग अर्पित करें तो हनुमान जी अति प्रसन्न होते हैं। मंगल दोष दूर होता है और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है।
ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से भारी कर्ज तले दबे हैं तो मंगलवार के दिन गुड़ और चने का दान करें। इसके लिए सवा किलो गुड़ के साथ ही सवा किलो भुने हुए चने पहले हनुमान मंदिर में चढ़ा दें और फिर उसका थोड़ा सा भाग खुद खा लें। इसके बाद बाकी की चीजें गरीबों में दान कर दें इस उपाय को बिना किसी की नजर में आए करें और लगातार 11 मंगलवार करते रहें।
मानसिक अशांति और पारिवारिक कलह घर में अगर बढ़ने लगा है तो मंगलवार की शाम को एक आसन उपाय करें। हनुमान जी को गुड़ और धनिया का भोग अर्पित करें। इस एक उपाय को करने से घर के सदस्यों में एक दूसरे के लिए लगाव बढ़ेगा और मन शांत होगा।
पैसे से जुड़े तंगी के लिए गुड़ का उपाय भी कारगर बताया गया है। मंगलवार के दिन एक छोटे से लाल कपड़े में गुड़ का रखें और एक तांबे का सिक्का रखें। इसके पोटली बनाकर हनुमान जी के चरणों में अर्पित कर दें।
इसके बाद हनुमान जी के सामने बैठकर'हनुमान चालीसा' का सच्चे मन से पाठ करें। अगले दिन तिजोरी या धन वाली जगह पर इस पोटली को रख दें. इस एक उपाय को करने से घर की तरक्की तेजी से होने लगती है. धन वृद्धि भी दिन-रात होती रहती है।