त्रिग्रही राजयोग( सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

Trigrhi Rajyog:11 मई को बन रहा है त्रिग्रही राजयोग, सिंह राशि समेत इन 5 राशि के जातकों की खुलेगी किस्मत!

Trigrhi Rajyog For Rashis:11 मई 2026 को बन रहा त्रिग्रही राजयोग कई राशियों के लिए बेहद शुभ संकेत दे रहा है। खासतौर पर सिंह सहित 5 राशियों के जातकों की किस्मत चमक सकती है ।

सीमा कुमारी

Trigrhi Rajyog Effects On Zodiac Signs : ज्योतिष शास्त्र में त्रिग्रही राजयोग का बड़ा महत्व बताया गया है। जब एक ही राशि में तीन ग्रह एक साथ विराजमान होते हैं, तब यह शक्तिशाली योग बनता है। मान्यता है कि इस योग के प्रभाव से व्यक्ति को धन, पद, प्रतिष्ठा और सफलता प्राप्त होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं, साथ ही जीवन में बड़े सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलते हैं।

     त्रिग्रही राजयोग

ज्योतिष गणना के अनुसार, इस बार 11 मई 2026 को बनने वाला त्रिग्रही राजयोग ज्योतिष के अनुसार बेहद शक्तिशाली माना जा रहा हैं। सूर्य, बुध और मंगल की यह युति कुछ राशियों के लिए बड़े बदलाव, आर्थिक लाभ और करियर में सफलता लेकर आ सकती हैं। मेष समेत 5 राशियों पर इसका खास प्रभाव देखने को मिल सकता हैं।

त्रिग्रही योग बनने से इन राशियों की पलटेगी किस्मत

  • मेष राशि

ज्योतिषयों के अनुसार, 11 मई 2026 को बनने वाला त्रिग्रही राजयोग मेष राशि वालों के लिए आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरा रहने वाला हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकता है नौकरी और बिजनेस में नए मौके मिल सकते हैं। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। यात्रा के अवसर भी मिल सकते हैं।

  • सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए भी यह समय तरक्की लेकर आ सकता हैं। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आय में बढ़ोतरी हो सकती हैं। विदेश से जुड़े अवसर मिलने के संकेत हैं। बड़ी डील या प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है और स्वास्थ्य में सुधार होगा।

  • मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह समय बहुत शुभ रह सकता है कम्युनिकेशन और नेटवर्किंग से फायदा मिलेगा। नए कॉन्ट्रैक्ट और पार्टनरशिप बनने के संकेत हैं करियर में ग्रोथ और प्रमोशन की संभावना है आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

  • धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए यह योग भाग्य खोल सकता है अचानक धन लाभ हो सकता है नौकरी में सम्मान बढ़ेगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और मानसिक शांति मिलेगी।

  • तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए यह योग करियर में आगे बढ़ने का समय हो सकता है। नई नौकरी या बेहतर अवसर मिल सकते हैं बिजनेस ट्रैवल से लाभ मिलने के योग हैं। पैसों की दिक्कतें दूर हो जाएंगी। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग तेज, सीजेपी ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

चापलूसी का शौक है तो मोदी के चपरासी बन जाओ, ज्ञानेश कुमार पर भड़के अभिजीत दीपके

M3M Hurun Rich List 2026: भारत के टॉप 10 अमीर कारोबारी, जानें किसकी कितनी संपत्ति

ग्लोबल हेल्थ मीटिंग में भारत ने छोड़ी छाप, प्राइमरी से लेकर टर्शियरी केयर तक का मॉडल दुनिया को दिखाया

Women Helplines: महिला सुरक्षा के लिए सरकार की 10 सुविधाएं, हेल्पलाइन से कानूनी मदद तक; जानें कहां मिलेगी मदद