(फाइल फोटो)  
धर्म

मीन-तुला के लिए शुभ रहेगा दिन, मेष-वृषभ समेत ये 4 राशियां रहे सतर्क, जानें आज का राशिफल

06 नवम्बर 2024 को बुधवार का दिन है जो भगवान श्री गणेश को समर्पित है। कुछ राशियों के लिये बुधवार खास रह सकता है जबकि कुछ राशियों को आज विशेष सावधानी रखने से लाभ मिल सकता है।

रीना पंवार

आज का भविष्य – बुधवार, 06 नवम्बर 2024 : ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों और 9 ग्रहों का वर्णन मिलता है। सभी 12 राशियां इन 9 ग्रहों द्वारा संचालित होती है। प्रत्येक राशि किसी न किसी ग्रह के अधीन होती है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 06 नवम्बर 2024 को बुधवार का दिन है जो गौरीपुत्र श्री गणेश को समर्पित है।

बुधवार के दिन भगवान श्री गणेश की आराधना करने से जीवन में समृद्धि, बुद्धि और सफलता प्राप्त होती है। साथ ही जीवन से सारी बाधाएं दूर होती है। आइये जानते हैं 06 नवम्बर 2024, बुधवार का दिन किन-किन राशियों के लिए रहेगा खास और कौन-सी होंगी वो राशियां, जिनको आज रखनी चाहिये विशेष सावधानी-

मेष-

आज किसी छोटी सी बात से संबंधों में खटास आ सकती है। खर्च पर नियंत्रण रखें। वाहन आदि का प्रयोग करते समय सावधानी रखें। कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृषभ-

आज लाभ के अच्छे अवसर सामने आयेंगे। पारिवारिक जबावदारी पूरी होगी। परीक्षा प्रतियोगिता में श्रम करने पर सफलता मिलेगी। आज किसी पर अधिक विश्वास करना पीड़ादायक रहेगा। सावधान रहें।

मिथुन-

परिवार में आज आपको विरोध का सामना करना पड़ सकता है, भावुकता में निर्णय न लें। व्यवसायिक प्रयासों में सफलता मिलेगी। विशिष्टजनों का सहयोग रहेगा।

कर्क-

आज आपका मन धनलाभ की नई युक्तियों की ओर केन्द्रित रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी से मतभेद हो सकता है। आलस्य का त्याग करें, नवीन योजनाओं का शुभारंभ होगा।

सिंह-

आज अपने मन पर नियंत्रण रखकर अपने कर्त्तव्यों की ओर ध्यान दें। थोड़ा संयमी व धैर्यवान भी रहें। कोई नवीन कार्य बनेगा। अच्छी सेहत के लिए खानपान पर संयम रखें।

कन्या-

आज नई सामाजिक व्यस्ततायें सामने आयेंगी। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु आपके प्रयासों में तेजी आएगी। आय से अधिक धन व्यय होगा। नई संपत्ति के क्रय पर विचार होने के योग हैं।

तुला-

धार्मिक एवं पारंपरिक कार्यों की ओर मन केद्रित होगा। रोजगार के क्षेत्र में आपकी क्षमता का लाभ होगा। किसी भाग्यवर्धक समाचार की प्राप्ति होगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक-

आज आप राजकीय क्षेत्र में क्रियाशील रहेंगे। प्रियजनों का सानिध्य मिलेगा। नई सफलता के आसार बढ़ेंगे। मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु-

निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें, व्यर्थ के तनाव मन पर प्रभावी रहेंगे। आय से अधिक धन व्यय होगा। सोचे हुये कार्यों में भी बाधा आ सकती है। संयम रखें।

मकर-

पुराने कष्टों को भूलकर वर्तमान को बेहतर बनाने की कोशिश करें। आज खरीददारी पर विशेष खर्च होगा। पारिवारिक सुख और शांति बनी रहेगी। व्यापार में लाभ होगा।

कुम्भ-

नई आकांक्षायें मन को उद्धेलित करेंगी। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। आज आर्थिक चिन्ता रह सकती है। पारिवारिक पीड़ा भी होगी। हालांकि, मित्रता उपयोगी रहेगी।

मीन-

आज आपके किसी जरूरी कार्य के सार्थक होने का योग है। नौकरी में वातावरण सुखद रहेगा। मान सम्मान मिलेगा। सावधानी के लिए शत्रुओं की गतिविधियों पर सतर्कता व नियंत्रण रखें।

आज जन्म लिये जातक का फल-

आज जन्म लिया जातक सुन्दर, सुशील एवं मिलनसार होगा। ये अपने कार्य में किसी का हस्तक्षेप पसंद नहीं करेगा। सेवा की भावना इनमें अधिक होगी और इनका सादा व आदर्शवादी जीवन रहेगा। माता-पिता का आदर करेंगे।

व्यापार भविष्य-

ज्येष्ठ शुक्ल नवमीं को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, तांबा, पीतल और कपास के भाव में नरमी का रूख रहेगा। गुड़, खांड में समता रहेगी। गेहूं, जौ, चना, में मंदी रहेगी। जूटपाट बारदाना के भाव में उठाव रहेगा, भाग्यांक 2614 है।

राज ठाकरे की रैलियों में भीड़, फिर क्यों नहीं मिलते वोट? MNS चीफ ने चुनाव आयोग और BJP पर लगाए गंभीर आरोप

TMC सिंबल फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से सोमवार तक मांगा जवाब, कहा- जल्दी निपटाओ मामला

एक खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते... मुख्य चुनाव आयुक्त पर मुकेश सहनी का विवादित बयान

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान