हल्दी के अचूक उपाय (सौ.AI)  
धर्म

Haldi Upay: गुरुवार को करें हल्दी के ये 5 अचूक उपाय, धन संकट होगा छूमंतर और करियर छुएगा आसमान

Thursday Haldi upay For Wealth: गुरुवार को हल्दी से जुड़े कुछ विशेष उपाय करने से धन संबंधी परेशानियां दूर हो सकती हैं और करियर में सफलता के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

सीमा कुमारी

Guruwar Ko Karein Haldi Upay: भारतीय रसोई में इस्तेमाल किया जाने वाला हल्दी हिन्दू धर्म में बहुत ही पवित्र माना जाता हैं। कोई भी पूजा-पाठ हल्दी के बिना पूरा नहीं होता हैं।आयुर्वेद में हल्दी को औषधि बताया गया हैं। हल्दी भगवान विष्‍णु को बेहद प्रिय भी है इसलिए गुरुवार के दिन इससे जुड़े कुछ उपाय ज्यादा असरदार माने जाते हैं।

ज्योतिष शास्त्र में हल्दी के ये उपाय ना सिर्फ भाग्य चमकाते हैं बल्कि आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करते हैं। इन उपायों से कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती हैं। आइए जानते है हल्दी से जुड़े इन टोटकों के बारे में -

गुरुवार के दिन करें हल्दी के ये अचूक उपाय

  • हल्दी के गांठ का उपाय करें

गुरुवार के दिन हल्दी के गांठ का उपाय करें। हल्दी के गांठों का माला बनाएं और गणेश जी को अर्पित कर दें। ज्योतिषयों के अनुसार, ऐसा करने से सारे काम बनते हैं।

  • तिजोरी में रखें हल्दी की पोटली, बढ़ेगी धन-समृद्धि

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, हल्दी की गांठ को लाल कपड़े में बांधकर उसकी पोटली बनाकर तिजोरी में रखने से धन की आवक बढ़ती है और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। यह उपाय घर में सुख-समृद्धि और आर्थिक उन्नति का प्रतीक माना जाता है।

  • विष्णु जी और मां लक्ष्मी की पूजा करें

गुरुवार को विष्णु जी और मां लक्ष्मी दोनों की विधि अनुसार पूजा करें। पूजा में चने की दाल और हल्दी चढ़ाएं. आर्थित समस्याएं दूर होंगी।

  • हल्दी के गांठ की माला विष्णु जी के चरण में चढ़ाए

गुरुवार के दिन हल्दी के गांठ की माला को पहले गंगाजल से शुद्ध करें और इसे विष्णु जी के चरण में चढ़ा दें. काम में आ रही बाधाएं दूर होंगी. कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होती है।

  • ब्राह्मण को दान करें

देव गुरु बृहस्पति को प्रसन्न करने के लिए गुरुवार को पीली सामग्री जैसे चने की दाल, पीले कपड़े, बेसन के लड्डू और खासकर गांठ वाली हल्दी का योग्य ब्राह्मण को दान करें। रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे ।

  • गणेश जी को हल्दी का टीका लगाएं

घर से बाहर निकलने से पहले गणेश जी को हल्दी का टीका लगाएं और फिर उसी टीके को अपने माथे पर लगाएं. काम बनेंगे. करियर में तरक्की होगी ।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?