रुद्राक्ष (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

Rudraksha For Couples: कपल्स के लिए बड़ा शुभ होता ये वाला रुद्राक्ष, अटूट रहता है संबंध

Best Rudraksha For Love Relationship: यह रुद्राक्ष कपल्स के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इसे धारण करने से पति-पत्नी या प्रेमी जोड़े के बीच प्रेम, विश्वास और आपसी समझ बढ़ती है।

सीमा कुमारी

Gauri Shankar Rudraksha For Couples: हिंदू धर्म में रुद्राक्ष को बहुत ही चमत्कारी माना गया है। इसे भगवान शिव का अंश माना गया है। रुद्राक्ष कई प्रकार के होते हैं जैसे- रुद्राक्ष एकमुखी से लेकर चौदह मुखी तक। सभी रुद्राक्ष का अपना अलग महत्व है।

धार्मिक मान्यता है कि, रुद्राक्ष धारण करने से न केवल शिवजी का आशीर्वाद मिलता है, बल्कि जीवन में आ रही कई समस्याओं से भी छुटाकरा मिलता है। आज हम ऐसे रुद्राक्ष के बारे में बता रहे हैं जो कि पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत बनाता है।

कपल्स के लिए कौन -सा रुद्राक्ष होता है ? शुभ

शिव पुराण के अनुसार, रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान शिव के आंसुओं से हुई है और इसलिए इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। इनमें गौरी शंकर रुद्राक्ष है जिसमें कई ऐसे चमत्कारी गुण छिपे हुए हैं जो कि कपल्स (Couples) वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाने में मदद करता है।

वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाता है गौरी शंकर रुद्राक्ष

शिव पुराण में गौरी शंकर रुद्राक्ष में स्वंय भगवान शिव और माता पार्वती का वास बताया गया है। यह बेहद ही दुर्लभ रुद्राक्ष है जिसमें कई ऐसे चमत्कारी गुण छिपे हुए हैं जो कि वैवाहिक जीवन को खुशहाल बना सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह रुद्राक्ष कई ग्रह-दोषों से भी छुटकारा दिलाता है।

शिव-शक्ति के मिलन का प्रतीक है 'गौरी शंकर रुद्राक्ष'

धर्म शास्त्रों में गौरी शंकर रुद्राक्ष शिव-शक्ति के मिलन का प्रतीक बताया गया है और मान्यता है कि इस रुद्राक्ष को धारण करने से दांपत्य जीवन में खुशियां आती हैं। यह रुद्राक्ष वैवाहिक जीवन में चल रहे मतभेत को दूर करता है और रिश्ते में सामंजस्य बनाए रखने में भी मदद करता है।

पति-पत्नी के बीच बढ़ता है प्यार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गौरी- शंकर रुद्राक्ष धारण करने से पति-पत्नी के बीच चल रही अनबन खत्म होती है और प्यार बढ़ता है इस रुद्राक्ष को धारण करने से रिश्तों में मधुरता आती है और मानसिक तनाव भी खत्म होता है।

गौरी शंकर रुद्राक्ष के मुख्य फायदे:

  • वैवाहिक सुख: यह पति-पत्नी के बीच प्रेम, समझदारी और सामंजस्य बढ़ाता है, जिससे वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है।
  • पारिवारिक एकता: परिवार में प्रेम और भाईचारा बढ़ाने के लिए यह रुद्राक्ष अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है।
  • संतान प्राप्ति: संतान प्राप्ति में आने वाली बाधाओं को दूर करने और भाग्यशाली संतान पाने के लिए इसे उपयोगी माना जाता है।
  • मानसिक शांति और स्वास्थ्य: यह तनाव, अवसाद और नसों की समस्याओं को कम करने में मदद करता है। यह मन को शांत कर ध्यान (मेडिटेशन) में एकाग्रता लाता है।
  • आर्थिक समृद्धि: इसे तिजोरी या पैसे रखने वाली जगह पर रखने से आर्थिक तंगी दूर होती है और सुख-समृद्धि आती है।
  • आध्यात्मिक उन्नति: यह आत्म-विश्वास और निडरता प्रदान करता है, और आध्यात्मिक विकास में सहायता करता है।
  • व्यापार में सफलता: यह व्यावसायिक बाधाओं को दूर करने और सफलता दिलाने में भी सहायक है।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी