बुधवार को कौन-से काम नहीं करने चाहिए(सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

बुधवार के दिन क्या नहीं करना चाहिए, जानिए और जीवन को सुखमय बनाइए

Wednesday Spiritual Tips:बुधवार का दिन संयम, सत्य और शुद्ध आचरण का प्रतीक माना जाता है। इस दिन किन कामों से बचना चाहिए और क्या करें ताकि जीवन में सुख, समृद्धि और मानसिक शांति बनी रहे।

सीमा कुमारी

Paush Shukla Chaturthi: बुधवार का दिन हिंदू धर्म में बुध देव और भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन गजानन महाराज की विशेष पूजा और व्रत रखने से बुद्धि, ज्ञान, व्यापार और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है, साथ ही बुध ग्रह से संबंधित दोषों का निवारण होता है।

बुध देव को बुद्धि, वाणी, व्यापार, शिक्षा और तार्किक क्षमता का कारक ग्रह माना गया है। मान्यता है कि यदि बुधवार के दिन सही नियमों का पालन न करने से बुध ग्रह से संबंधित दोष लगते हैं, जिससे करियर, पढ़ाई और आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक असर पड़ता है।

ये है पौष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि

पौष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि बुधवार को पड़ रही है। इस दिन सूर्य धनु राशि में स्थित रहेंगे, जबकि चंद्रमा शाम तक मकर राशि में रहेंगे और उसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। पंचांग के अनुसार इस दिन अभिजीत मुहूर्त नहीं है, वहीं राहुकाल दोपहर 12:21 से 1:38 बजे तक रहेगा। इस दौरान शुभ कार्यों से बचने की सलाह दी जाती है।

बुधवार को कौन-से काम नहीं करने चाहिए

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बुधवार के दिन कुछ कार्यों से परहेज करना बेहद जरूरी माना गया है
  • मांस-मदिरा का सेवन न करें
  • झूठ बोलने और किसी का अपमान करने से बचें
  • बाल, दाढ़ी या नाखून न कटवाएं
  • हरे रंग का अपमान न करें, जैसे हरे वस्त्र या वस्तुओं को नुकसान पहुंचाना
  • अनावश्यक विवाद और कटु वाणी से बचें
  • इन कार्यों को करने से बुध देव नाराज हो सकते हैं, जिससे जीवन में बाधाएं बढ़ सकती हैं।

बुध दोष से मुक्ति के लिए क्या करें

यदि किसी जातक की कुंडली में बुध ग्रह कमजोर है, तो बुधवार का व्रत और पूजा अत्यंत लाभकारी मानी जाती है। पौराणिक ग्रंथों में उल्लेख मिलता है कि बुधवार के दिन गणेश जी की विशेष पूजा करने से बुद्धि, ज्ञान और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। जो लोग व्रत नहीं रख सकते, वे केवल संयम और शुद्ध आचरण अपनाकर भी बुध देव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

बुधवार व्रत और पूजा विधि

बुधवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें। पूजा स्थान को साफ कर गंगाजल से शुद्ध करें। एक चौकी पर हरा कपड़ा बिछाएं और उत्तर-पूर्व दिशा की ओर मुख करके बैठें।

सबसे पहले भगवान गणेश को दूर्वा और पीले पुष्प अर्पित करें, फिर बुध देव को हरे वस्त्र या हरी वस्तुएं चढ़ाएं।

इसके बाद गणेश जी और बुध देव के मंत्रों का श्रद्धा भाव से जाप करें। व्रत कथा सुनें और अंत में आरती करें। पूजा के बाद प्रसाद वितरित करें और शाम को फलाहार से व्रत का पारण करें।

बुधवार का दिन संयम, सत्य और शुद्ध आचरण का प्रतीक माना जाता है। इस दिन छोटी-सी लापरवाही भी बुध देव की नाराजगी का कारण बन सकती है। यदि नियमों का पालन श्रद्धा से किया जाए, तो बुध देव की कृपा से जीवन में बुद्धि, सफलता और समृद्धि का मार्ग खुलता है।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM