शनि देव को बेहद प्रिय है ये राशियां (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

शनि की साढ़ेसाती और ढैया का भयानक भय सबको, लेकिन तुला, मकर और कुंभ राशि के जातकों पर खास कृपा क्यों?

lucky zodiac signs by Shani:कहा जाता है कि, शनि देव ईमानदार और मेहनती लोगों पर अपनी विशेष कृपा बरसाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भगवान शनि देव की कृपा कुछ राशियों पर विशेष रूप से होती है।

सीमा कुमारी

Shani Dev Favourite Zodiac Sign: हिंदू धर्म में न्याय के देवता और कर्मफल दाता शनि देव को उग्र ग्रह के रूप में जाना जाता है, लेकिन ऐसा मानना पूरी तरह सही नहीं है। शनि देव उन्हीं को कष्ट देते हैं, जो बुरे कर्म करते हैं।

जो लोग ईमानदार होते हैं, मेहनत करते हैं, और धर्म का पालन करते हैं, उन पर शनि देव हमेशा अपनी कृपा बरसाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया कि कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन पर शनि देव का आशीर्वाद और विशेष कृपा रहती हैं। शनि देव कुछ राशियों पर विशेष रूप से मेहरबान रहते हैं। ये राशियां शनि देव को बेहद प्रिय हैं।

शनि देव को बेहद प्रिय है ये राशियां

मकर राशि

ज्योतिषयों के अनुसार, शनि देव को मकर राशि बेहद प्रिय होते है। मकर राशि के स्वामी स्वयं शनि देव हैं। मकर राशि के जातक स्वभाव से मेहनती और लक्ष्य को लेकर काफी फोकस्ड होते हैं। बताते है कि, मकर राशि वाले जातकों पर शनि देव की साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रभाव कम होता है। शनि देव इन्हें करियर और व्यवसाय में अपार सफलता दिलाते हैं। ये अपनी मेहनत के दम पर उच्च पद पर होते हैं।

कुंभ राशि

अगर शनि देव के दूसरे प्रिय राशि की बात करें तो कुंभ राशि के भी स्वामी शनि देव हैं और यह उनकी मूल त्रिकोण राशि भी कही जाती है। कुंभ राशि के जातक सामाजिक कामों में रुचि रखने वाले और बहुत परोपकारी होते हैं। कुंभ राशि वालों को शनि देव का आशीर्वाद मिलता है, जिससे इन्हें सामाज में मान-सम्मान खूब मिलता है। ऐसा कहा जाता है कि इनकी बुद्धि बहुत तेज होती है और ये सही फैसले लेते हैं, जिससे इन्हें जीवन में स्थिरता और सफलता मिलती है।

तुला राशि

ज्योतिष बताते हैं कि, शनि देव को तुला राशि भी अति प्रिय है। तुला राशि में शनि देव उच्च के होते है। शनि देव को तुला राशि बहुत प्रिय है, क्योंकि वो न्याय के देवता हैं और तुला राशि जीवन में संतुलन बनाकर रखती है।

ऐसा माना जाता है कि तुला राशि वालों शनि देव की विशेष कृपा रहती है। शनि देव की कृपा से तुला राशि वालों के जीवन में कभी भी धन, वैभव और भौतिक सुख कम नहीं होते हैं।

देश की पहली डिजिटल जनगणना का पूरा शेड्यूल जारी, UP-पंजाब समेत इन राज्यों में अभी नहीं होगी गिनती

कुछ BJP नेताओं ने ही मणिपुर में करवाए दंगे, बीरेन सिंह ने कहा- मुझे हटाने के लिए रची साजिश

Kal Ka Mausam: अक्टूबर के आखिरी दिन बदलेगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, बेंगलुरु के 5 यात्रियों की भी मौत

सुप्रीम कोर्ट में बड़े वकीलों की मोनोपोली पर बहस, कौन हैं भारत के 10 सबसे महंगे वकील? देखें लिस्ट