शारदीय नवरात्रि में बदलेगी इन 3 राशियों की किस्मत (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

शारदीय नवरात्रि में इन 3 राशि के जातकों का भाग्योदय, बन रहा है महालक्ष्मी राजयोग

Shardiya Navratri 2025: इस बार शारदीय नवरात्रि माता रानी की कृपा से कुछ राशियों के लिए बेहद ही शुभ साबित होने वाले हैं। क्योंकि इस बार महालक्ष्मी राजयोग बनने जा रहा है।

सीमा कुमारी

Shardiya Navratri 2025: गणेश उत्सव के बाद अब समूचे देशभर में नवरात्रि की तैयारी शुरू हो गई है। जैसा कि आप जानते है कि, नवरात्रि वर्ष भर में चार बार मनाई जाती है। इनमें से चैत्र और शारदीय नवरात्रि ज़्यादा जानी जाती है, जबकि माघ और आषाढ़ की नवरात्रि 'गुप्त नवरात्रि' कहलाती है।

इस बार शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर 2025 से शुरू होंगे और 2 अक्टूबर को समाप्त होंगे। यानि इस बार मां दुर्गा अपने भक्तों पर 9 नहीं बल्कि 10 दिनों तक कृपा बरसाएंगी।

ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, इस साल 2025 का शारदीय नवरात्रि बेहद ही शुभ साबित होने वाले हैं। क्योंकि इस बार कई ऐसे योग बनने जा रहे हैं जो कि कुछ राशियों की किस्मत बदल देंगे। बता दें, शारदीय नवरात्रि में महालक्ष्मी राजयोग बनने जा रहा है।

ज्योतिषियों के अनुसार, शारदीय नवरात्रि के बीच में 24 सितंबर के दिन चंद्रमा तुला राशि में प्रवेश करेंगे जहां मंगल ग्रह पहले से ही विराजमान हैं। इन सभी ग्रहों के एक साथ आने से महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। यह शुभ योग सुख, समृ​द्धि, धन, दौलत और सफलता के रास्ते खोलता है।

ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, इस बार शारदीय नवरात्रि कुछ राशियों के लिए बेहद ही शुभ साबित होने वाले है। क्योंकि इस बार महालक्ष्मी राजयोग बनने जा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं महालक्ष्मी राजयोग किन 3 राशियों की किस्मत बदल सकती है।

शारदीय नवरात्रि में बदलेगी इन 3 राशियों की किस्मत:

तुला राशि

ज्योतिषियों के अनुसार, शारदीय नवरात्रि में बनने वाले महालक्ष्मी राजयोग का शुभ प्रभाव तुला राशि के जातकों पर पड़ेगा। इस राशि के जातकों को धन से जुड़ी सभी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। करियर के क्षेत्र में तरक्की मिलेगी और व्यापार में मुनाफा होगा।

कुंभ राशि

नवरात्रि में बनने वाले महालक्ष्मी राजयोग तुला राशि के अलावा, कुंभ राशि वालों की भी किस्मत बदल देगा। इस राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा और रूके हुए सभी कार्य पूरे होंगे। नौकरी व व्यापार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी और धन लाभ के नए रास्ते खुलेंगे।

मकर राशि

आपको बता दें, इस बार मकर राशि वालों के लिए शारदीय नवरात्रि बहुत ही शुभ साबित होने वाले हैं। क्योंकि महालक्ष्मी राजयोग का शुभ प्रभाव इन लोगों पर भी पड़ेगा। इस राशि के लोगों को मेहनत का फल मिलेगा और अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। यदि आप निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो नवरात्रि बहुत ही शुभ होंगे।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज