देवउठनी एकादशी पर नहीं होगी शादियां (सौ. सोशल मीडिया) 
धर्म

देवउठनी एकादशी पर नहीं बजेगा बैंड-बाजा-बारात! सूर्य ग्रह की स्थिति बनी रोड़ा, इस दिन से शुरु शादियां

Dev Uthani Ekadashi 2025: देवउठनी एकादशी पर बिना मुहूर्त के भी शादी संपन्न होती है इसे शुभ विवाह के रूप में माना जाता है। लेकिन इस बार देवउठनी एकादशी पर विवाह मुहूर्त नहीं है इसलिए शादियां नहीं होगी।

दीपिका पाल

Wedding on Dev Uthani Ekadashi: दिवाली के 11 दिन बाद देवउठनी एकादशी मनाई जाती है जो इस बार 1 नवंबर 2025 को रहेगी। इस दिन देव जाग्रत हो जाते है जिसके बाद शादी, ग्रह प्रवेश जैसे शुभ और मांगलिक कार्य शुरु हो जाते है। देवउठनी एकादशी पर बिना मुहूर्त के भी शादी संपन्न होती है इसे शुभ विवाह के रूप में माना जाता है। लेकिन इस बार देवउठनी एकादशी पर विवाह मुहूर्त नहीं है यानि इस दिन कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किए जाएंगे।

सूर्य की चाल ने रोकी शादियां

माना जा रहा है कि, सूर्य की चाल शुभ कार्य होने के लिए रोड़ा बन रही है। यह स्थिति 15 दिन तक रह सकती है जिसके बाद 16 नवंबर से शादी शुरु हो जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कहा जा रहा है कि जब तक सूर्य वृश्चिक में राशि नहीं होते, तब तक शादियां शुरू नहीं होती। हालांकि इस बार देवउठनी एकादशी 1 नवंबर को है, इस दौरान सूर्य तुला राशि में रहेंगे, जबकि 16 नवंबर को सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। यानि कि, सूर्य की चाल की वजह से 1 नवंबर को शादी नहीं होगी इस दौरान सूर्य तुला राशि में रहेंगे। 16 नवंबर को सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे इसके बाद से शादी की शहनाइयां बजने लगेगी।

क्या कहते है ज्योतिष

यहां पर देवउठनी एकादशी को लेकर ज्योतिष कहते है कि, सूर्य के चाल के कारण इस बार देवउठनी एकादशी पर शादियां नहीं होंगी. ज्योतिषाचार्य के अनुसार जैसे ही सूर्य वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे, शादियां शुरू हो जाएंगीं।

कब है विवाह मुहूर्त

16 नवम्बर तक तुला संक्राति दोष के चलते विवाह के मुहुर्त 21 नवम्बर से शुरू होंगे। इस वर्ष विवाह के लिए ये रहेंगे मुहुर्त नवम्बर माह में 21, 22, 23, 24, 25, 26, दिसंबर में एक, चार, पांच, छह रहेंगे इसके बाद फरवरी में पांच, छह, आठ, दस, 12 व अप्रैल 15,20, 21,25, 26, 27, 28, 29 अप्रैल रहेंगे। मई में एक, तीन, पांच, छह, सात, आठ, 13, 14, जून माह में 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27,28, 29 शुभ लग्न रहेगा। जुलाई में एक, छह, सात, 11, व 12 नवम्बर में 21, 24, 25, 26, दिसंबर माह में दो, तीन, चार, पांच, छह दिसंबर में विवाह के शुभ लग्न होंगे।

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली पर सस्पेंस, CTI ने अखिलेश-ममता-उद्धव समेत नेताओं से की तारीख बदलने की मांग

सरदार पटेल ने 1,218 दिन में कैसे किया असंभव काम? राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले अमित शाह, दिलाई शपथ

151वीं जयंती पर देखिए सरदार वल्लभभाई पटेल की ऐतिहासिक तस्वीरें और उनसे जुड़ी कहानियां

प्रियंका गांधी ने अपनी दादी इंदिरा गांधी के साथ शेयर की तस्वीर, 42वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया

दिल्ली में 75 लाख लोगों की आजीविका दांव पर, CTI ने दिए कई विकल्प, पर नहीं सुन रहे राहुल गांधी