हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय(सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

अंतिम बड़ा मंगल है हनुमानजी की विशेष कृपा पाने का बड़ा मौका, इन उपायों से प्रसन्न होंगे बजरंगबली, पलट जाएगी किस्मत

ज्योतिषयों के अनुसार,अंतिम बड़ा मंगल पर कुछ उपाय करके आप बजरंगबली की कृपा प्राप्त कर सकते हैंं और जिन जातक की कुंडली मे मंगल दोष है वो भी दूर हो सकता है। आइए जानते है इन उपायों के बारे में ।

सीमा कुमारी

कल 10 जून को ज्येष्ठ माह का अंतिम बड़ा मंगल है। हिन्दू धर्म में ज्येष्ठ महीने में पड़ने वाले मंगलवार को बहुत शुभ माना जाता है। इस महीने में पड़ने वाले प्रत्येक मंगल पर हनुमानजी की उपासना परम पुण्यकारी बताई गई। इस मंगलवार को बुढ़वा मंगल भी कहा जाता है। यह दिन हनुमान जी की पूजा के लिए विशेष रूप से समर्पित रहता है। इस दिन देश भर के हनुमान मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहता है।

मान्यता है कि इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से सभी संकटो से छुटकारा मिल जाता है और बजरंग बली की विशेष कृपा भी प्राप्त होती है।

ज्योतिषयों के अनुसार, इस दिन कुछ उपाय करके आप बजरंगबली की कृपा प्राप्त कर सकते हैंं और जिन जातक की कुंडली मे मंगल दोष है वो भी दूर हो सकता है। आइए जानते है इन उपायों के बारे में-

हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय

ज्योतिषयों के अनुसार,अगर आपकी कुंडली में मंगल दोष हैं तो इस दिन हनुमान जी की पूजा, व्रत और उन्हें कुछ चीजें जरूर चढ़ानी चाहिए। मान्यता है कि इससे हनुमान जी प्रसन्न होंगे और आपको सौभाग्य वरदान में देंगे ।

कहते है इस दिन लाल रंग के कपड़े, मिठाई, मसूर की दाल, शहद, गुड़ चना आदि गरीबों में दान करना बड़ा शुभ होता है। इसके अलावा, अपने पास लाल रंग के रूमाल रख सकते है। इससे भी कुंडली में मंगल दोष दूर होता हैं।

यह भी पढ़ें-सोमवार के दिन इस विधि से करें देवाधिदेव महादेव की पूजा, मिलेगा शिव-शक्ति का अभय वरदान

आपको बता दें,अंतिम बड़ा मंगल पर हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ भी कर सकते हैं। इसके अलावा,हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए उन्हें सिंदूर जरूर चढ़ाएं। बड़ा मंगल के दिन व्रत रखें और यथाशक्ति हनुमान मंदिर में बूंदी का प्रसाद बांटे।

जरूर करें मंगल मंत्र का जाप

अंतिम बड़ा मंगल पर हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः या फिर ऊँ भौं भौमाय नम: मंत्र का 10 हजार जाप करें। अगर यह संभव नहीं तो आज के दिन कम से कम 1100 बार इन मंत्र का जाप करें।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना