शिवलिंग पर काले तिल अर्पित करने के चमत्कारी फल (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

शिवलिंग पर काला तिल चढ़ाने की महिमा है अपरंपार, जानिए इसके चमत्कारी फल

Kale Til Ke Upay: शिव जी की पूजा के दौरान उनको जल में काले तिल डालकर अवश्य चढ़ाने चाहिए। अगर किसी व्यक्ति को कोई रोग है, तो उसको अवश्य शिव जी को जल में काले तिल डालकार चढ़ाना चाहिए।

सीमा कुमारी

Lord Shiv Puja: आज सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। शिव भक्तों के लिए आज यानी सोमवार का दिन बड़ा महत्व रखता है। इस दिन देवों के देव महादेव को प्रसन्न करने के लिए भक्त कई तरह के उपाय करते हैं।

लोग भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए भांग, धतूरा व बेलपत्र अर्पित करने के साथ ही जलाभिषेक करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शिवलिंग पर काले तिल अर्पित करने से भी महादेव प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा भक्तों पर सदैव बनाए रखते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं शिवलिंग पर काले तिल अर्पित करने से क्या चमत्कारी फल मिलते हैं।

शिवलिंग पर काले तिल अर्पित करने के चमत्कारी फल

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, शिव पूजन में काले तिल का प्रयोग अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि शिवलिंग पर काले तिल अर्पित करने से सर्प दोष, शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या का अशुभ प्रभाव कम होता है। शिवलिंग पर काला तिल अर्पित करने से व्यक्ति को हर तरह की परेशानियों से मुक्ति मिलती है और भगवान शंकर की कृपा से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।

सोमवार को कैसे करें शिव जी की पूजा

  • इस दिन प्रातःकाल उठकर स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनने चाहिए।
  • इसके बाद पंचामृत से विधिपूर्वक भोलेनाथ का अभिषेक करना चाहिए।
  • अब एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर भगवान शिव की प्रतिमा रखनी चाहिए।
  • शिव जी को सफेद चंदन का तिलक लगाना चाहिए।
  • महादेव को सफेद फूल, धतूरा, भांग और बेलपत्र चढ़ाना चाहिए।
  • इसके बाद स्वच्छ जल से स्नान कराना चाहिए।
  • जल में काले तिल डाल सकते हैं।
  • देशी घी का दीपक जलाकर महादेव की आरती करनी चाहिए।
  • सोमवार की व्रत कथा का पाठ करना या सुनना चाहिए।
  • इसके बाद खीर, फल और मिठाई का भोग लगाना चाहिए। अंत में लोगों में प्रसाद का वितरण करें और खुद भी ग्रहण करना चाहिए।

ये भी पढ़ें-

कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर के अनुसार, शिव जी की पूजा के दौरान उनको जल में काले तिल डालकर अवश्य चढ़ाने चाहिए। अगर किसी व्यक्ति को कोई रोग है, तो उसको अवश्य शिव जी को जल में काले तिल डालकार चढ़ाना चाहिए।

कहते है जल में काले तिल डालकर भगवान शिव को चढ़ाने से व्यक्ति रोग मुक्त हो जाता है। इस संसार में व्यक्ति की सबसे बड़ी सपंत्ति उसका निरोगी शरीर है।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट