तीज का पर्व   (सौ.जैमिनी )
धर्म

तीज की तारीखों में न हों कन्फ्यूज! हरियाली से हरतालिका तक कब कौन-सा व्रत, जानें सही डेट और पूजा मुहूर्त

Teej Vrat Dates : हरियाली तीज से लेकर हरतालिका तीज तक व्रत की सही तारीख और पूजा मुहूर्त जानें। इस लेख में सभी प्रमुख तीज व्रतों की तिथियां और पूजा का शुभ समय आसान भाषा में बताया गया है।

सीमा कुमारी

Teej Vrat Dates 2026 : तीज का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए बड़ा महत्व रखता है। साल भर में कुल तीन तीज मनाई जाती है। हरियाली तीज, कजरी तीज और हरतालिका तीज। ये सारी तीज पति की लंबी आयु और और दांपत्य जीवन की खुशहाली और मनचाहा जीवन साथी पाने के लिए किया जाता है। तीज का त्योहार सावन और भाद्रपद दोनों महीने में मनाया जाता है। ऐसे में आइए आज हम यहां जानेंगे कि इस साल ये तीनों प्रमुख तीज का व्रत कब रखा जाएगा। साथ ही जानेंगे पूजा मुहूर्त और महत्व के बारे में भी।

अगस्त महीने में कौन-सी तीज मनाई जायेगी

हरियाली तीज 2026

ज्योतिष गणना के अनुसार, हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज मनाई जाती है। इस दिन सुहागिन महिलाएं हरे वस्त्र, चूड़ियां और श्रृंगार कर के भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं।

इसके साथ ही झूला भी झूलती हैं। हरियाली तीज को छोटी तीज व श्रावण तीज भी कहा जाता है। हरियाली तीज का पर्व प्रकृति के सौंदर्य, उमंग और अखंड सुहाग का प्रतीक माना जाता है

हरियाली तीज 2026 डेट और शुभ मुहूर्त

सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि का आरंभ 14 अगस्त को शाम 6 बजकर 46 मिनट पर होगा। तृतीया तिथि का समापन 15 अगस्त को शाम 5 बजकर 28 मिनट पर होगा। इस साल हरियाली तीज 15 अगस्त 2026 को मनाई जाएगी।

कजरी तीज

भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को कजरी तीज मनाने का विधान है। इसे कजली तीज या सातुड़ी तीज के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कजरी तीज का व्रत करने से विवाहित महिलाओं को अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद मिलता है। पति की आयु लंबी होती है और घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वहीं कुंवारी कन्याओं को मनचाहा जीवनसाथी मिलता है।

कजरी तीज 2026 डेट और मुहूर्त

भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि का आरंभ 30 अगस्त को सुबह 9 बजकर 36 मिनट पर होगा। तृतीया तिथि का समापन 31 अगस्त को सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर होगा। कजरी तीज का व्रत 31 अगस्त 2026 को रखा जाएगा।

हरतालिका तीज व्रत 2026

हरतालिका तीज का व्रत सबसे कठिन माना जाता है। इस दिन महिलाओं और कुंवारी कन्याएं निर्जला उपवास रखती हैं और भगवान शिव और माता पार्वती की मिट्टी की मूर्ति बनाकर विधिवत पूजा करती हैं। हरतालिका तीज व्रत का पारण दूसरे दिन सूर्योदय के बाद किया जाता है।

हरतालिका तीज व्रत 2026 तिथि और शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि का आरंभ 13 सितंबर को सुबह 7 बजकर 8 मिनट पर होगा। तृतीया का समापन 14 सितंबर को सुबह 7 बजकर 6 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार, हरतालिका तीज का व्रत 14 सितंबर 2026 को रखा जाएगा।

इस दिन प्रातःकाल हरितालिका पूजा मुहूर्त सुबह 6 बजकर 26 मिनट से सुबह 7 बजकर 6 मिनट तक रहेगा।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा