पुथांडु तमिल नववर्ष (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

कब है Tamil New Year पुथांडु 2026? यहां जानिए सही तारीख और इसका महत्व

Tamil New Year Date 2026 : तमिल नववर्ष पुथांडु 2026 इस साल 14 अप्रैल को मनाया जाएगा। यह दिन तमिल समुदाय के लिए नए साल की शुरुआत का प्रतीक होता है और इस दिन विशेष पूजा, परंपराएं और उत्सव मनाए जाते हैं।

सीमा कुमारी

Tamil New Year: पुथांडु तमिल समुदाय का एक प्रमुख त्योहार है। जिसे तमिल समुदाय द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इसे तमिल समुदाय के लोग तमिल नववर्ष के रूप में मनाते है। यह दिन तमिल नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। संक्रांति के समय के आधार पर पुथांडु की तिथि तय होती है। जानिए 2026 में यह कब मनाया जाएगा और इसका महत्व क्या है।

कब है पुथांडु 2026 (तमिल नववर्ष)

तारीख – 14 अप्रैल 2026 अवसर – तमिल नववर्ष विशेष – तमिल शक संवत 1948 की शुरुआत समय – संक्रांति सुबह 9:39 बजे

पुथांडु का आध्यात्मिक महत्व

धार्मिक और आध्यात्मिक दोनों दृष्टि से पुथांडु का बड़ा महत्व बताया गया है। यह तमिल समुदाय का एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार है। इसी दिन से तमिल नववर्ष (Tamil New Year) की शुरुआत होती है। इस दिन का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व बहुत बड़ा माना जाता है।

मान्यता है कि इस दिन भगवान इंद्र पृथ्वी पर आए थे, जिससे शांति और सुख बना रहे. लोग इस पर्व को खुशी और उत्साह के साथ मनाते हैं।

पुथांडु को सौभाग्य, समृद्धि और तरक्की का प्रतीक माना जाता है इस दिन नया काम या व्यवसाय शुरू करना बेहद शुभ माना जाता है।

ज्योतिष के अनुसार, इसी दिन सूर्य मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश करता है इस दौरान सूर्य की स्थिति उत्तर और दक्षिण गोलार्ध के बीच संतुलन को दर्शाती है जो प्रकृति और मानव जीवन के बीच सामंजस्य का प्रतीक मानी जाती है।

कैसे मनाते है पुथांडु 2026 का उत्सव

तमिल समुदाय के दिन लोग मंदिर जाकर भगवान का आशीर्वाद लेते हैं वे अपने कुल देवी और कुल देवता की पूजा करते हैं। कुछ तमिल परिवार अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए “तर्पण” जैसे धार्मिक कर्म भी करते हैं।

इससे वे भगवान का धन्यवाद करते हैं और अपने पूर्वजों का आशीर्वाद भी मांगते हैं. परिवार के बड़े लोग बच्चों को उपहार और पैसे देते हैं और सब मिलकर खुशी के साथ तमिल नववर्ष का स्वागत करते हैं।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी