सूर्य ग्रहण और हरियाली अमावस्या  (सौ.AI)
धर्म

Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण और हरियाली अमावस्या का संयोग, राहु को शांत करने के लिए आज जरूर करें ये काम

Surya Grahan Aur Amavasya: सूर्य ग्रहण और हरियाली अमावस्या के संयोग पर राहु को शांत करने के लिए किए जाने वाले खास उपायों के बारे में जानें। मान्यता है कि इन उपायों से राहु दोष से राहत मिल सकती है।

सीमा कुमारी

Surya Grahan Hariyali Amavasya : आज सावन महीने की अमावस्या के साथ साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने वाला है। हालांकि भारतीय मौसम विभाग के अनुसार,यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए कोई सूतक काल नहीं लगेगा। ज्योतिषयों के अनुसार, सूर्य ग्रहण पर अमावस्या पर विशेष संयोग इस दिन का महत्व और बढ़ा देता हैं।

हरियाली अमावस्या पर बन रहा यह विशेष योग

ज्योतिषयों के अनुसार, हरियाली अमावस्या पर पुनर्वसु नक्षत्र और सिद्ध योग का विशेष संयोग प्रभावी रहेगा। मान्यता है कि, इस दिन पूजा-पाठ करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि मिलती है, साथ ही पितरों को तर्पण करने से घर में सकारात्मकता आती है।

हरियाली अमावस्या पर करें ये उपाय

शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं

ज्योतिषयों के मुताबिक, हरियाली अमावस्या पर पितरों को तर्पण करने के अलावा, शिवलिंग पूजा का भी बड़ा महत्व होता है। इस दिन शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं और महादेव के शक्तिशाली महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी करें। शास्त्रों के अनुसार, ऐसा करने से से राहु का अशुभ प्रभाव कम होता है। साथ ही मन को शांति मिलती है और नकारात्मक विचारों से राहत मिलने की मान्यता है।

पंचामृत से करें अभिषेक

हरियाली अमावस्या पर शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करने के साथ पंचामृत से अभिषेक करना भी बड़ा शुभ माना जाता है। इससे मानसिक शांति आती है और मन में सकारात्मक विचारों का संचार होता है। साथ ही जीवन में सुख-शांति भी बनी रहती है।

बहते पानी में नारियल प्रवाहित करें

हरियाली अमावस्या के दिन आप बहते हुए जल में नारियल प्रवाहित करना भी शुभ माना जाता है। इससे राहु का असर कम होने लगता है। साथ ही जीवन में चल रही परेशानियों से भी मुक्ति मिलती हैं।

सरसों के तेल का दीपक जलाएं

हरियाली अमावस्या के दिन सरसों के तेल का दीपक भी जलाना शुभ होता हैं। आप घर के सभी कोनों में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और सरसों के तेल का दान भी करें। इससे कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होती हैं। खास

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे