भगवान शिव (सौ.GEMINI)  
धर्म

सोमवार को भूल से भी न करें ये काम, वरना पड़ेगा बहुत भारी!

Somwar Ke Niyam: सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है, इसलिए इस दिन कुछ कार्यों से बचना बेहद जरूरी माना जाता है। मान्यता है कि गलत काम करने से भगवान शिव रुष्ट सकते है।

सीमा कुमारी

Somwar Ko Kya Na Kare : हिंदू धर्म में सोमवार का दिन देवों के देव महादेव की पूजा-अर्चना के लिए अत्यंत शुभ और पवित्र माना जाता है। कहते हैं सच्चे मन से भोलेनाथ की पूजा करने से वे अपने भक्त को निराश नहीं करते हैं और उन्हें मनचाहा वरदान देते है। भोलेनाथ को आदि और अनंत माना गया है। जो धरती से लेकर आकाश और जल से लेकर अग्नि हर तत्व में विराजमान है।

हालांकि, शिव जी को प्रसन्न करना जितना आसान है, उतने ही जल्दी वे पूजा में हुई हल्की सी चूक से नाराज भी हो जाते हैं, इसलिए शिव जी की पूजा करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

भगवान शिव की पूजा करते समय किन बातों का रखें ध्यान?

  • सफेद चीजों का दान

धर्म ग्रन्थों के अनुसार, सोमवार के दिन किसी को भी सफेद वस्त्र या दूध का दान नहीं करना चाहिए। सफेद रंग और दूध का संबंध चंद्रमा से माना जाता है, और चंद्रदेव स्वयं भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान हैं। इसलिए इन वस्तुओं को दान करने के बजाय शिवलिंग पर अर्पित करना अधिक शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन इन चीज़ों का दान करने से चंद्रमा की ऊर्जा कमजोर हो सकती है, जिससे मानसिक अस्थिरता या भावनात्मक उतार-चढ़ाव बढ़ सकते हैं।

  • मांस और शराब का सेवन

कहा जाता है कि सोमवार को मांस, मछली और शराब जैसी तामसिक चीजों से भी दूर रहना चाहिए, ये न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदेह हैं।

  • उत्तर, पूर्व और आग्नेय दिशा यात्रा

सोमवार के दिन तामसिक चीजों के अलावा उत्तर, पूर्व और आग्नेय दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं।

  • माता-पिता और कुल देवताओं का अपमान

सोमवार को माता-पिता से विवाद करना अशुभ माना गया है। कुल देवताओं का अपमान या अनादर करने से जीवन में समस्याएं बढ़ सकती हैं। इस दिन बड़ों का सम्मान करना विशेष फलदायी होता है।

  • किन चीजों के सेवन से बचें?

सोमवार के व्रत या पूजा के दौरान खान-पान का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। बैंगन, सरसों का साग, कटहल का सेवन न करें। काले तिल और अत्यधिक मसालेदार भोजन से बचें। तामसिक भोजन से दूरी बनाकर सात्विक आहार अपनाना बेहतर होता है।

झमाझम बारिश से थमी दिल्ली-NCR की रफ्तार! घुटनों तक जलभराव, IMD का रेड अलर्ट, उड़ानों पर भी पड़ा असर

अगर प्रशासन चाहता तो न उजड़ता कुणाल का परिवार! पहले भी हो चुके हैं 13 सुसाइड, जानें खवड्या पहाड़ी का खौफनाक सच

राहुल गांधी का महाराष्ट्र पर फोकस, पुणे के बाद अब नासिक का रुख, 2 सितंबर को प्रशिक्षण शिविर को करेंगे संबोधित

ऑपरेशन सिंदूर के बाद वीजा रद्द, महीनों अटकी रहीं शादियां; अब 150 पाकिस्तानी दुल्हनों की भारत में हुई एंट्री

CM विजय के परिसीमन बयान के बीच SC के जस्टिस केएम जोसेफ की बड़ी चेतावनी, बोले- दक्षिण के वोट का मूल्य घटेगा