दिल के करीब लोगों के लिए दीपावली की कुछ ख़ास शुभकामनाएं  
धर्म

दिल के करीब लोगों के लिए दीपावली की कुछ ख़ास शुभकामनाएं

इस बार छोटी दिवाली के मौके पर आप इन खास मैसेज से अपने दोस्तों, करीबियों, परिजनों को शुभकमानएं दे सकते है।

सीमा कुमारी

Diwali wishes 2024: धनतेरस के साथ दिवाली महापर्व की शुरुआत हो चुकी है। इस साल दिवाली का त्यौहार 31 अक्टूबर को मनाया जाने वाला है। इस दिन सभी अपने घरों को बेहद ही खूबसूरती से सजाते हैं और पटाखे भी जलाते है। कई घरों में रंगोली भी बनाई जाती है। इस दिन बच्चों से लेकर बड़े तक काफी ज्यादा उत्साहित रहते है।

यह दिन वैसे ही काफी खास होता है लेकिन, अगर आप इस दिन को अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ मिलकर और भी ज्यादा खास बनाना चाहते है, तो छोटी दिवाली के मौके पर आप इन खास मैसेज से अपने दोस्तों, करीबियों, परिजनों को शुभकमानएं दे सकते है।

1. पूजा से भरी थाली है,

चारों ओर खुशहाली है,

आओ मिलके मनाए ये दिन,

आज छोटी दिवाली है।

आपको और आपके परिवार को

नरक चतुर्दशी की ढेरों शुभकामनाएं

2. छोटी दिवाली का दिन है खास,

मां महालक्ष्मी को रिझा लो आज

प्रसन्न होकर आशीर्वाद देंगी

सब इच्छाएं पूरी कर देंगी

छोटी दिवाली की शुभकामनाएं

3. सुख-समृद्धि खुशियां लाएं

मां लक्ष्मी आपके घर आएं,

अबकी बार इस छोटी दीवाली से ही

आपका जीवन खुशियों से भर जाए.

छोटी दीवाली की शुभकामनाएं !

4. श्री कृष्ण ने किया था नरकासुर का नाश

आपके जीवन से भी हो अंधकार का नाश

जीवन में आए खुशियों का नवप्रभात

छोटी दिवाली व नरक चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएं

5. नरकासुर का कर उद्धार

श्री कृष्ण कहलाए पालनहार

नरक चतुर्दशी का यह त्योहार

बचाता है नरक से हर बार

छोटी दिवाली की शुभकामनाएं

6. छोटी दिवाली त्योहार है आया

संग अपने खुशियां लाया

मेरी ओर से आपको और आपके परिवार को छोटी दिवाली की शुभकामनाएं

Happy Chhoti Diwali 2024

7.सुख के दीप जलें, घर-आंगन में खुशहाली हो,

अपनों का प्यार मिले और बड़ों का आशीर्वाद रहे

ऐसी मंगल आपकी दिवाली हो।

Happy Chhoti Diwali 2024

8. दीप से दीप जलें तो हो दिवाली

उदास चेहरे खिलें तो हो दिवाली,

बाहर की सफाई हो चुकी बहुत

दिल से दिल मिलें तो हो दिवाली।

दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब