भगवान कार्तिकेय ( सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

Skanda Shashthi: स्कंद षष्ठी की विधिवत पूजा से दूर होंगी परेशानियां, चुपचाप कर लें ये सरल उपाय

Skanda Shashthi Upay:स्कंद षष्ठी के शुभ अवसर पर भगवान कार्तिकेय की विधिवत पूजा करने से जीवन की कई परेशानियां दूर होने की मान्यता है। जानिए स्कंद षष्ठी पूजा विधि, सरल उपाय।

सीमा कुमारी

Skanda Shashthi Remedies For Removing Problems : रविवार, 19 जुलाई 2026 को स्कंद षष्ठी का व्रत रखा जाएगा। भगवान कार्तिकेय को समर्पित स्कंद षष्ठी का व्रत हर महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को रखा जाता है। इस दिन को कुमार षष्ठी और संतान षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है। स्कंद षष्ठी के दिन मंदिरों में शिव-पार्वती की विशेष रूप से पूजा अर्चना की जाती है।

इसके अलावा, स्कंद षष्ठी के दिन इन खास उपायों को करने से व्यक्ति को समस्त परेशानियों से शीघ्र छुटकारा मिल जाता है। साथ ही यहां जानिए स्कंद षष्ठी के दिन शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय क्या रहेगा।

स्कंद षष्ठी के दिन कौन-सा उपाय करना शुभ होता है?

1. इस दिन पूजा करते समय षष्ठी स्त्रोत का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से अजय संतान प्राप्त होती है। साथ ही कार्तिकेय भगवान के नामों का जाप भी करना चाहिए।

2. अगर कार्तिकेय जी को लाल चंदन चढ़ाया जाए तो व्यक्ति की संतान कठिन परिस्थितियों से निकल जाती है। साथ ही उन्हें इस तरह की बाधाओं से मुक्ति मिल जाती है।

3. ॐ ह्रीं षष्ठीदेव्यै स्वाहा... इस मंत्र का उच्चारण कमलगट्टे की माला पर 1100 बार करना चाहिए। ऐसा करने से इच्छित वर की प्राप्ति होती है। फिर मां दुर्गा को पुष्प, धूप, दीप, अक्षत, नैवेद्य चढ़ाएं। ऐसा करने से व्यक्ति को हर काम में सिद्धि प्राप्त होती है।

4. अगर इस दिन मयूर की पूजा की जाए तो संतान पर आया संकट टल जाता है।

5. भगवान कार्तिकेय को कमल पुष्प और सुदर्शन चक्र चढ़ाने से जिद्दी संतान ठीक हो जाती है।

6. अगर बच्चा किसी गलत संगत या काम में पड़ जाता है तो आज के दिन कार्तिकेय जी को मोर पंख, बूंदी से बने लड्डू, केसर और शंख चढ़ाएं।

स्कंद षष्ठी व्रत के दिन करें इन नियमों का पालन

  • इस दिन मन, वचन और कर्म से पूर्ण शुद्धता बनाए रखना आवश्यक माना जाता है।
  • तामसिक भोजन जैसे लहसुन, प्याज और मांस का सेवन पूरी तरह वर्जित होता है।
  • नशीली वस्तुओं का सेवन करने से बचना चाहिए।
  • व्रत के दौरान किसी भी प्रकार के विवाद, क्रोध या अपशब्दों से दूर रहना चाहिए।
  • दूसरों की निंदा या बुराई करने से बचना चाहिए।
  • शास्त्रों के अनुसार इस दिन जमीन पर सोना शुभ माना जाता है।
  • अपनी क्षमतानुसार जरूरतमंदों को फल, वस्त्र या अनाज का दान करना पुण्यकारी होता है।

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा