अपने हाथों में लगाएं ये टॉप 5 मेहंदी डिजाइन्स (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

बहनें रक्षाबंधन को बनाएं खास, हाथों में लगाएं ऐसी डिज़ाइन की मेहंदी, हाथों की रौनक बढ़ जाएगी

Mehndi Designs: रक्षाबंधन पर मेहंदी लगाने का भी खास महत्व होता है। हिंदू धर्म मेहंदी के बिना कोई भी त्योहार अधूरा माना जाता है। इसलिए रक्षाबंधन के मौके पर भी बहनें अपने हाथों में मेहंदी रचाती है।

सीमा कुमारी

Raksha Bandhan Mehndi Design : राखी का त्योहार भाई और बहन के प्यार और विश्वास का प्रतीक हैं। जो हर साल की तरह इस साल भी बड़ी धूम धाम के साथ पूरे देशभर में मनाई जाएगी। आपको बता दें, यह त्योहार भाई-बहन के बीच के बंधन को मजबूत करता है और उनके प्यार और सम्मान को भी दर्शाता है।

ये एक खास और महत्वपूर्ण दिन होता है जब बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं। इस दिन बहनें अपने हाथों में मेहंदी लगाना नहीं भूलती हैं। क्योंकि मेहंदी को सुहाग का प्रतीक माना जाता है।

कहा जाता है कि, राखी के त्योहार में मेहंदी लगाना शुभ होता है। अगर आप भी इस दिन के लिए मेहंदी डिजाइन को ढूंढ रहे हैं तो आप इस आर्टिकल से खूबसूरत मेहंदी डिजाइन को सेलेक्ट कर सकते है।

अपने हाथों में लगाएं ये टॉप 5 मेहंदी डिजाइन्स

  • फ्लोरल जाल पैटर्न मेहंदी डिजाइन

जैसा कि,आप जानते है कि, रक्षाबंधन का दिन हर बहन के लिए खास होता है, इसलिए इस दिन हर बहन अपनी खूबसूरती को निखारती हैं। वे आउटफिट से लेकर एक्सेसरीज तक हर एक चीज का बहुत ध्यान रखती हैं। ऐसे में कुछ लड़कियां ट्रेडिशनल और डिटेल्ड मेहंदी डिजाइन बनवाना भी पसंद करती हैं। आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो इस खूबसूरत फ्लोरल जाल पैटर्न मेहंदी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की मेहंदी आपके लुक को गॉर्जियस बना देगी।

  • खूबसूरत चूड़ीदार मेहंदी

अगर आप इस रक्षाबंधन पर अपने लुक को खास बनाने के लिए हाथों में मेहंदी लगवाने वाली हैं और आप कोई सिंपल, क्लीन और जल्दी लगने वाली मेहंदी की तलाश में हैं, तो आपके लिए इस तरह की खूबसूरत चूड़ीदार मेहंदी भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं।

  • मंडला मेहंदी डिज़ाइन

इस रक्षाबंधन पर आप चूड़ीदार मेहंदी,फ्लोरल जाल पैटर्न मेहंदी के अलावा, मंडला मेहंदी डिज़ाइन को भी ट्राई कर अपने हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी डिजाइन को आप फोटो दिखाकर किसी डिजाइनर से बनवा सकती हैं या खुद भी बना सकती हैं। ऐसी डिजाइन भी इन दिनों अधिकतर महिलाओं को खूब पसंद आ रही हैं। आप भी इसे बनाकर अपने हाथों को गॉर्जियस बना सकती हैं।

  • घुमावदार बैक हैंड मेहंदी डिजाइन

आपको बता दें, आप इस रक्षाबंधन पर अपने बैक हैंड को खूबसूरत बनाने के लिए इस तरह की खूबसूरत घुमावदार बैक हैंड मेहंदी डिजाइन को बनवा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी न सिर्फ आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ा देगी, बल्कि आपको गॉर्जियस लुक देने में भी मदद करेगी। आप इसे खुद बना सकती हैं या किसी डिजाइनर से बनवा भी सकती हैं।

  • फ्लावर डिजाइन मेहंदी

अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए और रक्षाबंधन के त्यौहार को यादगार बनाने के लिए आप इस तरह की खूबसूरत फ्लावर डिजाइन मेहंदी को अपने हाथों पर बनवा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी डिजाइन आपके लुक को शानदार बनाने में भी मदद करेगी। आप चाहें तो ऐसे फ्लावर डिजाइन मेहंदी को अपने बैक हैंड पर भी बनवा सकती हैं।

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक