भगवान शिव (सौ.AI) 
धर्म

Shukra Pradosh 2026: अधिक मास का आखिरी शुक्र प्रदोष आज, शाम को कर लें ये छोटा सा काम, चमक जाएगी किस्मत

Shukra Pradosh 2026 Upay:अधिक मास का आखिरी शुक्र प्रदोष व्रत आज मनाया जा रहा है। मान्यता है कि इस दिन शाम के समय भगवान शिव की पूजा करने तथा कुछ उपाय करने से जीवन की परेशानियां दूर होती है।

सीमा कुमारी

Shukra Pradosh Par Kya Karen: आज 12 जून को अधिक मास का अंतिम शुक्र प्रदोष व्रत रखा जा रहा हैं। शिव पुराण में प्रदोष व्रत की महिमा का उल्लेख मिलता है। इस उपवास को शिव कृपा प्राप्ति का महत्वपूर्ण माध्यम माना गया है। हर माह कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को यह व्रत रखा जाता है।

मान्यता है कि श्रद्धा और नियमों के साथ किए गए प्रदोष व्रत से महादेव प्रसन्न होते हैं। जबकि, इस दिन कुछ उपाय करने से शिव की असीम कृपा बरसती हैं। आइए जानते है प्रदोष व्रत के दिन की जाने वाले अचूक उपायों के बारे में-

शुक्र प्रदोष की शाम करें ये खास उपाय

  •  शिवलिंग पर जल और दूध चढ़ाएं

शिवपुराण में बताया गया हैं कि, प्रदोष काल में शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित करें। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

  •  शिव चालीसा और प्रदोष व्रत कथा पढ़ें

प्रदोष काल में शिव चालीसा और व्रत कथा का पाठ करने से विशेष पुण्य फल प्राप्त होता है।

  •  घी का दीपक जलाएं

भगवान शिव और माता पार्वती के सामने घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

  •  ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें

शाम के समय कम से कम 108 बार ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें। मान्यता है कि इससे मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

प्रदोष व्रत पर न करें गलतियां

  • हल्दी न चढ़ाएं

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिवलिंग को पुरुषत्व से जोड़कर देखा जाता है। यही वजह है कि शिव पूजा में हल्दी का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। ऐसे में प्रदोष व्रत के दिन आप शिवलिंग पर बेलपत्र, भांग, गंगाजल, दूध, चंदन, भस्म चढ़ा सकते हैं।

  • महिलाएं शिवलिंग को न करें स्पर्श

शिव जी की पूजा-अर्चना कोई भी कर सकता है। शिव शंकर एकमात्र ऐसे देवता हैं जिन्हें देवों के साथ असुर, दानव, राक्षस, पिशाच, गंधर्व, यक्ष आदि सभी पूजते हैं। लेकिन शिवलिंग को स्पर्श केवल पुरुष को ही करना चाहिए। कहा जाता है कि इस दिन महिलाओं द्वारा शिवलिंग को छूने से माता पार्वती नाराज हो सकती हैं, इसलिए महिलाओं को इस दिन शिवलिंग को स्पर्श नहीं करना चाहिए।

  • न करें इन चीजों का सेवन

शुक्र प्रदोष व्रत रखने वाले व्यक्ति को कुछ खास चीजें खाने से भी बचना चाहिए। इस दिन यदि कोई जातक व्रत नहीं रखता है तो उसे लहसुन, प्याज, मांस या शराब जैसे तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए।

1 लाख की बाइक पर 10 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में पुलिस के हत्थे चढ़ी 113 पेंडिंग चालान वाली बाइक

DU में वोटिंग से पहले नॉर्थ कैंपस में हिंसक झड़प, एक छात्र घायल, सुरक्षा में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

PM Modi Birthday: इन योजनाओं से बदली करोड़ों लोगों की जिंदगी, जानिए आम आदमी को क्या मिला

UPI फीस को लेकर सियासत तेज, राहुल ने इंदिरा गांधी का नाम लेकर सरकार को लताड़ा, बोले- ट्रंप के सामने झुके PM

क्या है झीरम घाटी हत्याकांड? 13 साल बाद NIA कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला, सभी 10 दोषियों को फांसी की सजा