Shani Sade Sati Effects: बुधवार, 22 अप्रैल 2026 को शनिदेव मीन राशि में उदय हो गए हैं। ज्योतिष के अनुसार, शनि का यह बदलाव बड़ा महत्व रखता है, क्योंकि इसका असर हर राशि के लोगों के जीवन पर देखने को मिलता हैं।
ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि, शनि उदय का असर कुछ लोगों के लिए तरक्की के नए रास्ते खोलता है, तो वही, कुछ लोगों के लिए चुनौतियां भी बढ़ाता हैं। खासतौर पर जिन लोगों पर साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही है, उन्हें इस दौरान अधिक सतर्क रहने की जरूरत हैं।
ज्योतिषयों के अनुसार, मेष राशि वालों पर इस समय साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा हैं। यह समय मेष राशि वालों के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। खर्च अचानक बढ़ सकते हैं मन भी बेचैन रह सकता है। ऐसे में इस समय धैर्य बनाए रखें ।
वृश्चिक राशि वालों पर भी शनि की ढैय्या (Shani Dhaiya)चल रही है। प्रेम जीवन और पढ़ाई में थोड़ी परेशानी आ सकती है रिश्तों में गलतफहमी बढ़ सकती है, इसलिए सोच-समझकर बात करना जरूरी है। छात्रों को भी पढ़ाई में ज्यादा फोकस करना होगा, तभी अच्छे परिणाम मिलेंगे।
कुंभ राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का आखिरी चरण चल रहा है। यह समय पैसों और परिवार से जुड़े मामलों में सावधानी का है। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. बोलते समय ध्यान रखें, क्योंकि आपकी बातों से घर में विवाद हो सकता है। समझदारी से फैसले लेने से स्थिति संभल सकती है।
कर्क राशि वालों को इस दौरान शनि की ढैय्या चल रही है। इस दौरान भाग्य का पूरा साथ नहीं मिल पाएगा. पढ़ाई या करियर से जुड़े प्लान्स में रुकावट आ सकती है। यात्रा से जुड़े काम भी अटक सकते हैं. ऐसे में दूसरों पर भरोसा करने के बजाय खुद की मेहनत पर ध्यान देना बेहतर रहेगा।
सिंह राशि वाले लोगों पर इस समय शनि की ढैय्या चल रही है यह समय उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है अचानक बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिससे तनाव बढ़ सकता है. पैसों और करियर दोनों में सावधानी रखने की जरूरत है. यह समय धैर्य और समझदारी से काम लेने का है।