गुलाब के फूल (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

क्या आप जानते हैं? गुलाब का एक छोटा सा टोटका आपको बना सकता है मालामाल।

Rose vastu upay: गुलाब के अचूक उपाय जीवन की परेशानियों को दूर करने में मदद करते हैं। इन सरल टोटकों को अपनाने से धन की प्राप्ति होती है और समाज में मान-सम्मान भी बढ़ता है।

सीमा कुमारी

Rose Astrology Remedies: गुलाब का फूल न केवल सुंदरता और खुशबू का प्रतीक है, बल्कि ज्योतिष शास्त्र और तंत्र शास्त्र में भी इसका विशेष महत्व होता है। गुलाब का फूल देवी लक्ष्मी और हनुमान जी को अति प्रिय है।

ऐसे में गुलाब के फूल से जुड़े कुछ विशेष उपाय करके लक्ष्मी जी को प्रसन्न तो कर ही सकते हैं साथ ही श्रीराम भक्त हनुमान जी की कृपा भी पा सकते है। इस कड़ी में गुलाब के कुछ ऐसे ज्योतिषीय उपाय या टोटके को अपनाकर घर में धन और सुख समृद्धि बढ़ाई जा सकती है। ऐसे में आइए जानते है इस गुलाब से जुड़े उपायों के बारे में-

गुलाब के फूल के चमत्कारी ज्योतिषीय उपाय

आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात

आर्थिक तंगी से निजात पाने के लिए शुक्रवार के दिन एक लाल गुलाब के फूल में कपूर का एक टुकड़ा रखकर जला दें। जब कपूर जल जाए, तो उस फूल को माँ लक्ष्मी को अर्पित कर दें। यह उपाय धन के आगमन के रास्ते खोलता है और पुराने कर्ज से मुक्ति दिलाने में मदद करता है।

मान-सम्मान में वृद्धि के लिए

अगर आपको मेहनत के बाद भी कार्यक्षेत्र में सम्मान नहीं मिल रहा है, तो रोजाना घर से निकलते समय अपने पास एक लाल गुलाब का फूल या उसकी पंखुड़ी रखें। साथ ही, मंगलवार के दिन बजरंगबली को गुलाब की माला चढ़ाने से समाज में आपका कद बढ़ता है।

नौकरी और व्यापार में तरक्की

ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्र के अनुसार,नौकरी और व्यापार में तरक्की पाने के लिए 40 दिनों तक लगातार शाम के समय किसी हनुमान मंदिर में जाकर एक लाल गुलाब का फूल अर्पित करें। ऐसा माना जाता है कि इससे करियर में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और रुकी हुई पदोन्नति के योग बनते हैं।

घर की सुख-शांति के लिए

शुक्रवार के दिन माँ लक्ष्मी के मंदिर में जाकर गुलाब के इत्र का दान करें। इससे घर के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ता है और कलह दूर होती है।

कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए

कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए मंगलवार को लाल कपड़े में लाल चंदन, लाल गुलाब और रोली को रखकर एक पोटली बनाएं। इसे मंदिर में रख आए और हनुमान चालीसा का पाठ करें। अब पोटली को अपनी तिजोरी में रखें या फाइलें और धन रखने वाली जगह पर रखें।

इस उपाय को करने से कार्यक्षेत्र में कोई भी परेशानियां नहीं आएंगी और बाधाएं दूर होंगी आत्मविश्वास को बढ़ेगा और सफलता के रास्ते खुलेंगे।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब