धर्म

आज 22 जनवरी को करें इस स्तोत्र का पाठ, घर आएंगे रामलला

वैष्णवी वंजारी

सीमा कुमारी

नवभारत डिजिटल टीम: आज यानी 22 जनवरी 2024 सोमवार को कई वर्षों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। क्योंकि आज के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम अयोध्या में विराजमान (Ayodhya Ram Mandir) होंगे। सनातन धर्म के प्रेमियों का सपना पूरा होगा। अयोध्या के भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला (Ram) की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है।

देशभर में इसका अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। अयोध्या में भी इसकी जोरशोर से तैयारी चल रही है। पूरी अयोध्या नगरी को त्रेतायुग की थीम पर सजाया जा रहा है, क्योंकि इसी युग में भगवान राम का जन्म अयोध्या के राजा दशरथ के घर ज्येष्ठ पुत्र के रूप में हुआ था।

22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए देश के कई दिग्गजों को आमंत्रण भी भेजा गया है। ऐसे में यदि आप इस दिन अयोध्या नहीं जा पा रहे हैं, तो इस शुभ मौके पर आपको भी अपने घर में शुभ काम करना चाहिए। प्राण प्रतिष्ठा के दिन ये शुभ कार्य करने से घर का माहौल सकारात्मक और भक्तिमय बनेगा। साथ ही घर में सुख-शांति और समृद्धि बढ़ेगी। आइए जानें इस बारे में-

ज्योतिषियों के अनुसार, 22 जनवरी को सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और घर की सफाई करें। मखाना और पंचमेवा मिलाकर दूध की खीर बनाएं। अपने घर पर भगवान राम को खीर का भोग लगाएं।

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन घर पर पूजा और हवन करें। पूजा संपन्न होने के बाद घर के मेन गेट पर हल्दी वाला जल छिड़कें। साथ ही राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में जरूरतमंद लोगों को पीले फल और गर्म कपड़े दान करें। वहीं, इस दिन घर में दीपक जलाएं। मुख्य द्वार के बाहर भी रंगोली बनाएं।

इस दिन घर में कपूर और धूप का धुआं करें। ऐसा करने से घर का वातावरण शुद्ध हो जाएगा। साथ ही दैवीय शक्तियां जागृत होंगी। इसके अलावा, इस दिन घर पर पूजा और हवन करें। पूजा संपन्न होने के बाद घर के मेन गेट पर हल्दी वाला जल छिड़कें। साथ ही रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा