सांकेतिक एआई फोटो 
राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: 17 मई से अधिक मास का आरंभ, सोने-चांदी की कीमतों में आएगा उछाल; इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

Weekly Horoscope: 17 मई 2026 से आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण 'अधिक मास' शुरू हो रहा है। ग्रहों की विशेष स्थिति के कारण इस सप्ताह व्यापारिक जगत में बड़ी हलचल और उत्तर भारत में आंधी-बारिश के आसार हैं।

अमन उपाध्याय

Weekly Horoscope 17 To 23 May 2026:  यह सप्ताह धार्मिक, ज्योतिषीय और आर्थिक दृष्टि से काफी हलचल भरा रहने वाला है। इस सप्ताह की शुरुआत रविवार, 17 मई से 'अधिक मास' के साथ हो रही है, जिसे हिंदू पंचांग में आध्यात्मिक उन्नति और पुण्य अर्जन के लिए अत्यंत पवित्र माना गया है। ज्योतिषियों के अनुसार, ग्रहों की विशेष युति इस दौरान न केवल व्यक्तिगत जीवन पर, बल्कि वैश्विक बाजार और मौसम पर भी गहरा प्रभाव डालने वाली है।

धार्मिक महत्व

इस सप्ताह का आध्यात्मिक महत्व इसलिए भी बढ़ गया है क्योंकि रविवार से शुरू हो रहे पवित्र अधिक मास के बाद बुधवार, 20 मई को विनायकी गणेश चतुर्थी का व्रत भी रखा जाएगा। माना जाता है कि अधिक मास में किए गए धार्मिक अनुष्ठान और दान-पुण्य का फल कई गुना बढ़ जाता है। वहीं, गणेश चतुर्थी के अवसर पर विघ्नहर्ता की आराधना से कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।

ग्रहों की चाल में बड़ा फेरबदल

इस सप्ताह ग्रहों की चाल में बड़ा फेरबदल देखने को मिलेगा। वर्तमान में सूर्य और बुध वृषभ राशि में विराजमान हैं, जबकि मंगल अपनी मेष राशि में संचरण कर रहे हैं। गुरु और शुक्र की युति मिथुन राशि में बनी हुई है, शनि मीन में, राहु कुंभ में और केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। वहीं, चंद्रमा भी इस सप्ताह वृषभ से लेकर सिंह राशि तक का सफर तय करेंगे, जिससे विभिन्न राशियों के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

सोने-चांदी और व्यापारिक वस्तुओं में तेजी

व्यापारिक दृष्टि से 19 मई का दिन सबसे महत्वपूर्ण होने जा रहा है। रोहिणी नक्षत्र में बुध के प्रभाव के कारण शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट में बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है। सोने-चांदी, सूत, कपास, तिल, तेल, सरसों, चावल और गुड़-खांड की कीमतों में तेजी का रुख रहेगा। हालांकि, रेशम, रूई और घी के व्यापार में सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि इनके दामों में पहले तेज उछाल आएगा और फिर गिरावट देखने को मिल सकती है।

कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम के मोर्चे पर भी यह सप्ताह काफी सक्रिय रहेगा। ग्रहों के प्रभाव के कारण उत्तरी भारत के राज्यों में धूल भरी आंधी-तूफान के साथ रुक-रुक कर बारिश (खंड वृष्टि) होने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा, मुंबई सेंट्रल, असम, तिरुवनंतपुरम, ओडिशा, बिहार, उत्तर प्रदेश और कश्मीर के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बादल छाए रहेंगे और मौसम में बदलाव महसूस किया जाएगा। पर्वतीय राज्यों जैसे उत्तराखंड में भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं।

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें