प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. डिजाइन फोटो) 
राशिफल

Weekly Horoscope 26 April to 2 May: बुद्ध पूर्णिमा पर महासंयोग! इन 5 राशियों की रातों-रात बदलेगी किस्मत

Weekly Horoscope: नया सप्ताह अपने साथ नए अवसर और बदलाव लेकर आता है। 26 अप्रैल से 2 मई के बीच बुद्ध पूर्णिमा का खास संयोग बन रहा है जिसका असर कई राशियों पर देखने को मिल सकता है।

प्रीति शर्मा

Weekly Horoscope Predictions: अप्रैल का अंतिम सप्ताह और मई की शुरुआत ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण होने जा रही है। 26 अप्रैल से 02 मई 2026 के इस सप्ताह में ग्रहों का गोचर कई राशियों के जीवन में बड़े बदलाव लाने वाला है। इस सप्ताह सूर्य मेष राशि में रहेंगे जबकि शनि और मंगल की मीन राशि में युति व्यापारिक जगत में बड़ी हलचल पैदा करेगी। ज्योतिषाचार्य के अनुसार यह सप्ताह न केवल धार्मिक पर्वों से भरा है बल्कि करियर और निवेश के लिए भी नई दिशा देने वाला साबित होगा।

प्रमुख पर्व और त्यौहार

  • 27 अप्रैल: मोहिनी एकादशी व्रत
  • 28 अप्रैल: रुक्मिणी द्वादशी
  • 29 अप्रैल: प्रदोष व्रत
  • 30 अप्रैल: श्री नृसिंह प्रकटोत्सव, आनंदमयी जयंती
  • 01 मई: बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख स्नान समाप्त, कूर्मोत्पत्ति

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों का पूरा ध्यान इस सप्ताह अपने भविष्य और करियर की योजनाओं पर रहेगा। नई योजनाओं को क्रियान्वित करने में आपको सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर व्यस्तता बनी रहेगी लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी।

वृषभ राशि (Taurus)

इस सप्ताह पुरानी परेशानियों से राहत मिलेगी। आप सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। संपत्ति से जुड़े पुराने मामले सुलझ सकते हैं। हालांकि सप्ताह के अंत में विरोधियों से सावधान रहें और शासकीय कार्यों में सावधानी बरतें।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह सफलता लेकर आ रहा है। अब तक की गई कड़ी मेहनत का आर्थिक लाभ मिलेगा। पारिवारिक संबंधों में मधुरता आएगी। मानसिक शांति के लिए आप किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। अधिकारियों से मेलजोल बढ़ाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए सफलता के अच्छे योग हैं। भाग्य अनुकूल होने से कठिन कार्य भी आसानी से पूरे होंगे। जो लोग आपकी काबिलियत पर शक करते थे वे भी आपकी तारीफ करेंगे। विलासिता की वस्तुओं पर खर्च बढ़ सकता है। सरकारी कार्यों में थोड़ा विलंब संभव है।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों को इस सप्ताह आर्थिक प्रबंधन पर ध्यान देना होगा। पुराने कर्जों से मुक्ति पाने के लिए आप योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ेंगे। बच्चों के करियर को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। किसी करीबी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें धोखा मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo)

नए व्यक्तियों से मुलाकात भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगी। आप रिश्तों को मजबूत करने पर ध्यान देंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा जिससे आप दूसरों की मदद कर पाएंगे। किसी विशेष कार्य के लिए की गई यात्रा सुखद और सफल रहेगी।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए प्रगति का समय है। सपने पूरे होने की राह बनेगी लेकिन क्षमता से अधिक जिम्मेदारी मिलने से तनाव बढ़ सकता है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यस्थल पर अनिश्चितता का माहौल हो सकता है इसलिए दोस्त और दुश्मन की पहचान करना जरूरी है।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)

वृश्चिक राशि (Scorpio)

पुराने दोस्तों से मुलाकात का योग है। आपकी कार्यक्षमता की लोग तारीफ करेंगे। आय के नए स्रोत तलाशने में आप सफल रहेंगे। परिवार के बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है इसलिए उनकी देखभाल में कोताही न बरतें।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह खुशियों भरा है। आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। करियर में शानदार प्रस्ताव मिलने के योग हैं। आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। व्यक्तिगत संबंधों और काम के बीच बेहतर संतुलन बना रहेगा।

मकर राशि (Capricorn)

आपकी मेहनत और मौलिक विचार आपको आगे बढ़ने में मदद करेंगे। कार्यक्षेत्र में निरंतर सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में खुशियों का अनुभव होगा। निवेश के मामलों में बड़ों की राय लेना आपके लिए हितकारी रहेगा।

कुम्भ राशि (Aquarius)

परिवार की सुख-सुविधाओं पर बड़ा खर्च हो सकता है। उच्च अध्ययन या नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को इस सप्ताह खुशखबरी मिल सकती है। अपने बिखरे हुए कार्यों को समेटने का यह सही समय है। कामकाज में सावधानी जरूरी है।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उपलब्धियों भरा है। जिस योजना पर आप लंबे समय से काम कर रहे थे वह सफल होगी। सामाजिक चमक-धमक बढ़ेगी और आप उन्नति के शिखर पर बढ़ते दिखाई देंगे। रिश्तेदारों से मुलाकात के योग हैं।

ग्रह स्थिति और बाजार का हाल

सप्ताह के दौरान बुध 30 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल और शनि की मीन राशि में युति के कारण तिलहन बाजार, विशेषकर सरसों, सूरजमुखी और अरण्ड के तेलों में नई लाइन शुरू होगी। बाजार में बड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे लेकिन मंदी की संभावना कम है। व्यापारियों को सलाह है कि वे बाजार की अस्थिरता को देखकर ही निवेश करें।

इस सप्ताह हनुमान जी की आराधना करना और बुद्ध पूर्णिमा पर दान-पुण्य करना सभी राशियों के लिए शुभ फलदायी रहेगा।

M3M Hurun Rich List 2026: भारत के टॉप 10 अमीर कारोबारी, जानें किसकी कितनी संपत्ति

ग्लोबल हेल्थ मीटिंग में भारत ने छोड़ी छाप, प्राइमरी से लेकर टर्शियरी केयर तक का मॉडल दुनिया को दिखाया

Women Helplines: महिला सुरक्षा के लिए सरकार की 10 सुविधाएं, हेल्पलाइन से कानूनी मदद तक; जानें कहां मिलेगी मदद

BJP नेता माधवी लता की बागलकोट में एंट्री बैन, 23 सितंबर से 23 अक्टूबर तक रोक, कानून-व्यवस्था के लिए बताया खतरा

राज ठाकरे की रैलियों में भीड़, फिर क्यों नहीं मिलते वोट? MNS चीफ ने चुनाव आयोग और BJP पर लगाए गंभीर आरोप