Weekly Horoscope Prediction: ज्योतिष गणना के अनुसार अप्रैल का यह सप्ताह धार्मिक और व्यापारिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस सप्ताह सूर्य और शुक्र मेष राशि में रहेंगे जबकि मंगल, बुध और शनि मीन राशि में संचरण करेंगे। अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती जैसे शुभ अवसरों वाले इस सप्ताह का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा आइए विस्तार से जानते हैं।
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह खुशनुमा माहौल लेकर आएगा। आप मेहमानवाजी का आनंद लेंगे, लेकिन कार्यस्थल पर अपने विचारों को लेकर थोड़े सावधान रहें, क्योंकि हर कोई आपके खुलेपन को पसंद नहीं करेगा। शेयर बाजार में निवेश से बचें और व्यापार में सावधानी बरतें। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा और खोई हुई वस्तु वापस मिल सकती है।
वृषभ राशि के जातक इस सप्ताह अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। पड़ोसियों और रिश्तेदारों के साथ बिगड़े हुए संबंध सुधरेंगे। व्यापार में विस्तार की अच्छी संभावनाएं हैं। हालांकि, घर के सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। अधीनस्थों का सहयोग आपके काम को आसान बनाएगा।
मिथुन राशि वालों को कार्यक्षेत्र में अपनी काबिलियत साबित करने के शानदार मौके मिलेंगे। आपको पैतृक संपत्ति या उत्तराधिकार का लाभ मिल सकता है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। किसी रिश्तेदार से सुखद समाचार मिलेगा, लेकिन कामकाजी महिलाओं को इस सप्ताह काम के बोझ के कारण कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
कर्क राशि के लिए इस सप्ताह सफलता का मंत्र 'विनम्रता' है। बहसबाजी और सीधे मुंह बोलने की आदत पर नियंत्रण रखें। व्यापार को केवल धनार्जन का जरिया न मानकर अपनी प्रतिष्ठा का आधार मानें। आप सामाजिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। मेहनत अधिक करनी होगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा।
सिंह राशि वालों को इस सप्ताह कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। वरिष्ठ अधिकारियों का दबाव बना रह सकता है, लेकिन अंततः पद और प्रतिष्ठा प्राप्ति के योग हैं। पारिवारिक जीवन प्रेममय रहेगा। सप्ताह के मध्य में विपरीत परिस्थितियों का डटकर मुकाबला करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
कन्या राशि के जातकों को सलाह है कि वे फिलहाल नए कार्यों में हाथ न डालें और पुराने कार्यों को ही जारी रखें। लंबे समय से प्रतीक्षित सफलता इस सप्ताह मिल सकती है। विरोधियों से सावधान रहें। शारीरिक कष्ट जैसे जोड़ों का दर्द या बुखार परेशान कर सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में अच्छा लाभ होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें:- Birthday Horoscope: 18 अप्रैल को जन्में जातकों के लिए ग्रहों की बड़ी चाल, पलटने वाली है किस्मत की बाजी!
तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह नए दोस्त बनाने वाला साबित होगा जो भविष्य में मददगार रहेंगे। घरेलू कार्यों में टालमटोल न करें, वरना नुकसान हो सकता है। सप्ताह के मध्य में खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिससे बजट बिगड़ सकता है। व्यापारिक योजनाओं का विस्तार होगा, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। सत्संग में रुचि बढ़ेगी।
यदि आप पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे, तो इस सप्ताह स्वास्थ्य में सुधार होगा। नई साझेदारी के लिए समय अनुकूल है। अपनी कार्यक्षमता को पहचानकर कदम बढ़ाएं। सप्ताह के उत्तरार्ध में भाग्य आपका साथ देगा। लक्ष्य प्राप्ति के लिए परिश्रम और खर्च दोनों अधिक करने पड़ेंगे, लेकिन अनुभवों का लाभ मिलेगा।
धनु राशि के जातकों को शुभचिंतकों और अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे धन कमाने के नए स्रोत बनेंगे। व्यापार में प्रदर्शन बेहतर होगा। सकारात्मक दृष्टिकोण आपको सफलता दिलाएगा। जीवनसाथी की अपेक्षाएं बढ़ सकती हैं, उन्हें समय दें। माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है।
मकर राशि वालों को सलाह है कि सारा काम अकेले करने के बजाय टीम वर्क पर ध्यान दें। सहकर्मियों के कारण कुछ परेशानी हो सकती है, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से स्थितियों को संभाल लेंगे। पुरानी गलतियों को भूलकर आगे बढ़ें, जीवन आसान होगा। सप्ताह के अंत तक आपके प्रयासों का फल मीठा होगा।
कुम्भ राशि के लिए यह सप्ताह निर्माण या घर की मरम्मत के लिए अच्छा है। आप पुराना घर बेचकर नया खरीदने की योजना बना सकते हैं। अविवाहितों को मनचाहा जीवनसाथी मिलने के योग हैं। धार्मिक यात्रा संभव है। छात्र वर्ग को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, वहीं व्यापारियों को नए अनुबंधों पर सोच-विचार कर हस्ताक्षर करने चाहिए।
मीन राशि के जातकों को प्रॉपर्टी के कारोबार में जबरदस्त लाभ मिल सकता है। जो व्यापारी आयात-निर्यात से जुड़े हैं, उनके लिए नया काम शुरू करने का यह सही समय है। आप अतिरिक्त जिम्मेदारियों को आसानी से निभा पाएंगे। आत्मविश्वास के साथ कार्यक्षेत्र में बढ़ें। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी।
सप्ताह की शुरुआत को चंद्रमा और शुक्र के वृषभ राशि में प्रभाव से अनाज (गेहूं, जौ, बाजरा), गुड़, शक्कर और कपास के साथ-साथ चांदी में तेजी आने की संभावना है। वहीं 22 अप्रैल को बुध के प्रभाव से घी, तेल और तिलहन में मंदी देखी जा सकती है जबकि सोना और केसर के भाव चढ़ सकते हैं।