तुला राशिफल (सौ. सोशल मीडिया) 
राशिफल

Today’s Libra Horoscope: तुला राशि वालों को मिलेगा अपनों का साथ, लव लाइफ को लेकर बरतें सावधानी

Aaj Ka Tula Rashifal: राशिचक्र में तुला छठवें नंबर पर आती है। तुला का स्वामी शुक्र है। इस राशि के जातक को आज आर्थिक मामलों को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

रीता राय सागर

Libra Horoscope In Hindi: आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए मिश्रण जैसा है। दिनभर चंद्रमा मेष राशि में रहेगा, जिससे आप लोगों के साथ तालमेल बनाकर चलेंगे। इसका परिणाम यह होगा कि कभी-कभी थोड़ी अस्थिरता या जल्दबाजी महसूस हो सकती है।

शुक्रवार की रात 10:45 बजे के बाद चंद्रमा के वृषभ राशि में प्रवेश करने से मन शांत होगा। तुला राशि में इसका प्रभाव अष्टम भाव में होगा। ज्योतिष में अष्टम भाव को रहस्य, रिसर्च, गहराई, परिवर्तन और अचानक होने वाली घटनाओं का भाव माना जाता है।

नौकरीपेशा लोग बरतें सावधानी

ऐसे में आप आर्थिक तथा पारिवारिक मामलों पर अधिक व्यावहारिक तरीके से सोचने में समर्थ होंगे। आज का दिन सामान्य से थोड़ा अलग अनुभव करा सकता है। तुला राशि वाले आज कार्य और व्यापार के मामले में धैर्य रखें और गंभीरता से काम पर फोकस करें। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, जो लोग रिसर्च, शिक्षा, लेखन, तकनीकी कार्य, वित्त या विश्लेषण से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन लाभकारी हो सकता है। लेकिन ध्यान रखें, आज किसी भी काम में शॉर्टकट अपनाने से बचें।

आर्थिक मामलों में जल्दबाजी न करें

पैसों से जुड़े मामलों में समय अनुकूल दिखाई दे रहा है, लेकिन जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। आज के दिन किया गया निवेश भविष्य में बड़ा फायदा दिला सकता है। लंबे समय से रूका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। पुराने निवेश को लेकर भी सकारात्मक समाचार मिल सकता है।

कैसी रहेगी तुला राशि की लव लाइफ

तुला राशि के जातकों की लव लाइफ अच्छी रहेगी। रिश्तों में थोड़ी समझदारी की जरूरत है। हलांकि छोट-मोटे झगड़े की संभावना है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन में दिन की शुरुआत थोड़ी व्यस्त होगी, लेकिन शाम के बाद घर का माहौल शांत और सुखद हो जाएगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। पढ़ाई में मन लगेगा और प्रतियोगी परीक्षा से संबंधी अच्छी खबर आने के संकेत है। संतुलित भोजन और आराम आपके लिए बेहतर है। माता लक्ष्मी को सफेद पुष्प अर्पित करना और चावल का दान करना आपके लिए सौभाग्य लेकर आएगा। गुलाबी रंग आपके लिए शुभ है।

Delhi CJP Protest LIVE: 50 हजार के बॉन्ड पर छोड़े गए CJP नेता, 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

ध्रुव राठी और CJP नेता रिहा, पूछताछ के बाद छूटे, 2 बजे की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी सबकी नजरें

अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को राहत, मजिस्ट्रेट ने सुनवाई के बाद किया रिहा, जाएंगे जंतर-मंतर?

Jantar Mantar Protest: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश को ठेंगा दिखा गए प्रशासन? अवमानना की याचिका पर स्पेशल सुनवाई

अभिजीत दिपके के लिए रूका दादी का अंतिम संस्कार, मां ने दिल्ली पुलिस को बताया झूठा, कहा- खबर देते तो तुरंत आता