आज का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो) 
राशिफल

Aaj Ka Rashifal 22 February 2026: रविवार को चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत! मकर राशि वालों को मिलेगी बड़ी सफलता

आज का राशिफल: 22 फरवरी 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए विशेष फलदायी साबित हो सकता है। खासतौर पर मकर राशि के जातकों को सुख-ऐश्वर्य, आर्थिक लाभ और पारिवारिक खुशी मिलने के संकेत हैं।

प्रीति शर्मा

Today Horoscope 22 Feb 2026: आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। रविवार, 22 फरवरी 2026 को अश्विनी नक्षत्र के प्रभाव से ग्रहों की स्थिति आपके व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लाने वाली है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर के लिहाज से मील का पत्थर साबित हो सकता है। अनुभवी लोगों का सानिध्य आपको नई दिशा देने में सहायक रहेगा। कामकाज के प्रति आपका उत्साह बढ़ेगा और आप अपने अभीष्ट लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए आज आर्थिक पक्ष में सुधार की उम्मीद है। मित्रों के सहयोग से पुराना अटका हुआ धन वसूलने में सफलता मिलेगी। बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है लेकिन मानसिक अस्थिरता के कारण दैनिक कार्यों में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। धैर्य से काम लें।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र की उलझनें अब धीरे-धीरे समाप्त होने लगेंगी। आज आपकी रुचि धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में बढ़ेगी। आपको मानसिक सुख और संतोष की प्राप्ति होगी। आपके सोचे हुए कार्य इच्छानुसार पूर्ण होंगे जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों को आज अपने कार्यस्थल पर थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। कामकाज को लेकर सहयोगियों से अनबन हो सकती है। विशेष रूप से अधिकारियों के साथ किसी भी प्रकार के विवाद से बचें। हालांकि समाज में मान-सम्मान मिलने से प्रसन्नता होगी लेकिन कुछ नए खर्च सामने आ सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए राहत की खबर है। धन की कमी के कारण जो कार्य रुके हुए थे, वे आज फिर से शुरू हो सकते हैं। अचानक किसी अतिथि के आगमन से घर में चहल-पहल बढ़ेगी लेकिन इसके लिए अतिरिक्त खर्च की व्यवस्था करनी होगी। आज परिश्रम और दौड़धूप अधिक रहेगी।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए आज का मंत्र है कर्म प्रधान। अगर आप केवल भाग्य के भरोसे बैठे रहे तो एक सुनहरा अवसर हाथ से निकल सकता है। कामकाज में कुछ अड़चनें आ सकती हैं और यात्रा के दौरान भी परेशानी का अनुभव हो सकता है। आज अत्यधिक सावधानी वांछनीय है।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों को तनावपूर्ण स्थितियों में परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा जिससे मानसिक बोझ हल्का होगा। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव (नरम-गरम) रह सकता है। व्यावसायिक दिनचर्या काफी व्यस्त रहेगी। समय पर काम पूरा न होने से मन में थोड़ा दुख या मलाल रह सकता है।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों को आज अपने निजी कार्यों को पूरा करने में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी आपके कंधों पर आ सकती है। आपके साहसिक प्रयत्नों से महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध होंगे, जिससे अंततः आपको मानसिक सुख और संतोष मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए आज बदले हुए माहौल में खुद को ढालना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं और वैभव पर धन खर्च होने की संभावना है। शत्रु पक्ष पर आपकी विजय होगी और जीवन में मानसिक शांति बनी रहेगी।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। अपनी दुविधाओं को छोड़कर काम में जुट जाएं, सफलता निश्चित है। वैभव और विलासिता की वस्तुओं का संचय होगा जिससे सुख-ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। हालांकि जोखिम भरे कार्यों से खुद को दूर रखना ही बेहतर होगा।

कुम्भ राशि (Aquarius)

कुम्भ राशि के जातकों के लिए भाग्यवर्धक अवसर हाथ लग सकते हैं। लेखन, पठन और अध्ययन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों की सक्रियता बनी रहेगी। हालांकि संतान पक्ष की ओर से किसी बात को लेकर मानसिक कष्ट हो सकता है।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों की रुचि आज जोखिम भरे कार्यों में बढ़ेगी। आपको सलाह दी जाती है कि केवल दिखावे के लिए धन खर्च न करें अन्यथा कर्ज की समस्या खड़ी हो सकती है। विरोधियों के साथ किसी भी प्रकार के विवाद से बचें और अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखकर कार्य करें।

व्यापार भविष्य

फाल्गुन शुक्ल पंचमी को अश्विनी नक्षत्र के प्रभाव से व्यापारिक जगत में बदलाव देखने को मिलेगा। अनाज बाजार में आज अरहर, मूंग, मोठ, जौ और उड़द के भाव में तेजी रहने की संभावना है। तिलहन के क्षेत्र में बिनौला, घी और तेल के भाव स्थिर (समानता) रहेंगे। वहीं रूई और कपास के बाजार में मंदी का योग बन रहा है। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे बाजार की चाल समझकर ही निवेश करें। आज का भाग्यांक 3975 आपके वित्तीय निर्णयों के लिए प्रेरणादायी हो सकता है।

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO

Delhi CJP Protest LIVE: 50 हजार के बॉन्ड पर छोड़े गए CJP नेता, 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

नेपाल में बैक टू बैक कुदरत की मार! बूढ़ी गंडकी नदी में आई बाढ़, लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया

ध्रुव राठी और CJP नेता रिहा, पूछताछ के बाद छूटे, 2 बजे की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी सबकी नजरें