मीन राशि का वार्षिक राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो) 
राशिफल

मीन वार्षिक राशिफल 2026: शनि की साढ़ेसाती और गुरु का प्रभाव, जानें मीन राशि का पूरे साल का भविष्यफल

Meen Rashifal 2026 Predictions: मीन राशि वालों के लिए साल 2026 बदलावों और चुनौतियों का मिश्रण लेकर आ रहा है। शनि की साढ़ेसाती और गुरु के राशि परिवर्तन का आपके करियर, व्यापार और लव लाइफ पर क्या असर होगा

दीपिका पाल

Pisces career horoscope 2026 India: नया साल 2026 मीन राशि के जातकों के लिए नई उम्मीदें और कुछ सतर्क रहने वाले संकेत लेकर आ रहा है। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा (ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ) की गणना के अनुसार, इस वर्ष मीन राशि के स्वामी ग्रह तीन बार अपनी स्थिति बदलेंगे। जनवरी से 2 जून तक गुरु चौथे भाव में रहेंगे, इसके बाद 31 अक्टूबर तक पांचवें भाव में और अंततः छठे भाव में केतु के साथ युति बनाएंगे। शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव बना रहेगा, जिससे जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से:

पारिवारिक जीवन: संतुलन और मांगलिक कार्य

वर्ष 2026 में मीन राशि का पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। शनि के द्वादश भाव में होने और साढ़ेसाती के प्रभाव के कारण शुरुआती महीनों में तनाव बढ़ सकता है। हालांकि, गुरु का गोचर बीच-बीच में संतुलन बनाने में मदद करेगा। ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार, 31 अक्टूबर के बाद परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। 2 जून से 31 अक्टूबर के बीच पारिवारिक विवाद सुलझेंगे और घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा।

व्यापार तथा नौकरी: विदेशी संपर्कों से लाभ

व्यापारिक दृष्टि से यह साल मिला-जुला रहने वाला है। शनि की प्रतिकूल स्थिति के कारण व्यापार की गति थोड़ी धीमी रह सकती है, इसलिए किसी भी बड़ी योजना को शुरू करने से पहले सावधानी बरतें। हालांकि, जो जातक विदेशी व्यापार या ट्रेडिंग से जुड़े हैं, उनके लिए समय लाभकारी है। नौकरीपेशा जातकों के लिए गुरु वरदान साबित होंगे। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और पदोन्नति के योग बनेंगे। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को 2 जून से पहले सुखद समाचार मिल सकता है।

शिक्षा तथा करियर: विद्यार्थियों के लिए स्वर्णिम समय

विद्यार्थियों के लिए साल 2026 उन्नति भरा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपका मनोबल बढ़ेगा और परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए 2 जून के बाद का समय अत्यंत अनुकूल है। टेक्निकल और प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने वाले जातकों को कड़ी मेहनत के बाद बड़ी सफलता मिल सकती है। संतान पक्ष से भी करियर में उन्नति की खबरें मिलेंगी।

मकान तथा भूमि: निवेश में बरतें सावधानी

भूमि और भवन की खरीदारी के लिए यह वर्ष उत्साहजनक है। गुरु के चौथे भाव में रहने से संपत्ति लाभ के योग हैं। लेकिन संजीत कुमार मिश्रा की सलाह है कि खरीदारी करते समय परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से मशवरा जरूर लें। साझा निवेश (Partnerhsip) में जमीन खरीदना इस वर्ष विवाद का कारण बन सकता है, इसलिए इससे बचें। 2 जून के बाद संपत्ति निवेश के सबसे अच्छे संयोग बन रहे हैं।

वाहन सुख: लग्जरी का आगमन

मीन राशि वालों के लिए वाहन सुख के मामले में सितारे अनुकूल स्थिति में हैं। यदि आप लंबे समय से वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो गुरु के राशि परिवर्तन के दौरान आपकी इच्छा पूरी होगी। इस वर्ष आपके घर में किसी लग्जरी वाहन का आगमन हो सकता है, जो आपकी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाएगा।

लव लाइफ तथा वैवाहिक जीवन: रिश्तों में उतार-चढ़ाव

प्रेम संबंधों के मामले में साल की शुरुआत थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है। राहु-केतु के प्रभाव से पार्टनर के साथ गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। हालांकि, 2 जून से 31 अक्टूबर तक का समय प्रेम संबंधों को मजबूती देगा। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे। वैवाहिक जीवन में पत्नी के साथ संवाद करते समय वाणी पर नियंत्रण रखें। अक्टूबर के आसपास जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने का सुखद प्रोग्राम बन सकता है।

स्वास्थ्य: पेट और जोड़ों के दर्द से सावधान

स्वास्थ्य के लिहाज से यह साल मीन राशि वालों को थोड़ा परेशान कर सकता है। ग्रहों की प्रतिकूल चाल के कारण पाचन तंत्र और पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। मंगल की कमजोर स्थिति के कारण वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। 31 अक्टूबर के बाद स्वास्थ्य में सुधार होगा और पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी। खान-पान में अनुशासन बनाए रखना अनिवार्य है।

लकी नंबर और लकी कलर

  • लकी नंबर: 2

  • लकी कलर: संतरी (Orange)

विशेष उपाय

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार, वर्ष 2026 को शुभ बनाने के लिए मीन राशि के जातक निम्नलिखित उपाय करें:

  1. प्रत्येक शनिवार को पीपल के पेड़ में काले तिल मिश्रित जल अर्पित करें और सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

  2. प्रतिदिन भगवान विष्णु का पूजन करें और 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करें।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM