साप्ताहिक ग्रह गोचर जून 2026 (सौ. AI Generated Image ) 
राशिफल

Grah Gochar 2026: जून के आखिरी सप्ताह में बुध होंगे वक्री, बाजार, बारिश और व्रत-त्योहार पर पड़ेगा बड़ा असर

Grah Gochar 2026: 28 जून से 4 जुलाई 2026 के बीच ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव होगा। बुध की वक्री चाल, ग्रहों की युति और चंद्रमा के गोचर का असर मौसम और साप्ताहिक व्रत-त्योहारों पर देखने को मिलेगा।

अपूर्वा नायक

Grah Gochar 28 June To 4 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की बदलती चाल हमारे जीवन के साथ-साथ देश, दुनिया, मौसम और व्यापार को भी गहराई से प्रभावित करती है।

दिनांक 28 जून से 04 जुलाई 2026 तक का यह सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास हलचल लेकर आ रहा है। इस अवधि में बुध देव की बदलती चाल और अन्य प्रमुख ग्रहों का संयोग देश के कई हिस्सों में खुशहाली और व्यापार में बड़ा उलटफेर लेकर आएगा।

साप्ताहिक ग्रह गोचर की स्थिति

इस सप्ताह आकाश मंडल में ग्रहों की स्थिति का विश्लेषण करें तो सूर्य देव मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। पराक्रम के कारक मंगल देव वृषभ राशि में और शनि देव मीन राशि में विराजमान हैं। राहु कुंभ राशि में तथा केतु सिंह राशि में संचरण कर रहे हैं।

कर्क राशि में इस सप्ताह ग्रहों की विशेष युति बनी हुई है, जहाँ देवगुरु बृहस्पति और सुख-वैभव के दाता शुक्र देव पहले से ही गोचर कर रहे हैं। इसी राशि में मौजूद बुध देव दिनांक 30 जून 2026 को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट से वक्री (उल्टी चाल) होने जा रहे हैं। वहीं, इस साप्ताहिक चक्र के दौरान चंद्रमा वृश्चिक, धनु, मकर और कुंभ राशि में भ्रमण करेंगे।

बाजार और मौसम पर ग्रहों का प्रभाव

दिनांक 4 जुलाई को रोहिणी नक्षत्र में मंगल (रोहिणीयां भौमे) और सिंह राशि में शुक्र के विशेष प्रभाव से कमोडिटी और किराना बाजार में बड़ी तेजी देखने को मिलेगी। इस ज्योतिषीय योग के कारण रूई, कपास, सूत, गुड़, खांड, रेशम, हींग, लाल मिर्च, सरसों, तेल और तिल के भाव में जोरदार उछाल आएगा, जिससे व्यापारियों को लाभ होगा।

ग्रहों के इस शुभ प्रभाव से देश के मौसम में भी बड़ा सकारात्मक बदलाव आएगा। सप्ताह के दौरान हिमाचल प्रदेश, कश्मीर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र आदि प्रांतों में अच्छी बारिश होने के मजबूत योग बन रहे हैं। इस मानसूनी बारिश से फसलों को नया जीवन मिलेगा और किसानों को भारी लाभ पहुंचेगा।

इस सप्ताह के मुख्य पर्व, व्रत और त्यौहार

धार्मिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह बेहद पवित्र और व्रतों से पूर्ण रहने वाला है। इस साप्ताहिक अवधि में आने वाले मुख्य पर्व और त्यौहार इस प्रकार हैं:

सोमवार, 29 जून 2026: इस दिन स्नानदान व्रत पूर्णिमा (ज्येष्ठ पूर्णिमा) का पावन पर्व मनाया जाएगा। इसके साथ ही दक्षिण भारतीय परंपरा के अनुसार इस दिन 'दक्षिण वट सावित्री व्रत' भी रखा जाएगा।

शनिवार, 04 जुलाई 2026 : इस शुभ तिथि को भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करने वाला 'संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत' श्रद्धा व उल्लास के साथ रखा जाएगा।

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, भूस्खलन से निर्माणाधीन टनल धंसा

जबरदस्ती गले पड़ते हैं PM मोदी...केंद्र पर राहुल गांधी ने कसा तंज, बोले- विदेश नीति में फेल हुई सरकार

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, अचानक टनल धंसने से कई मजदूरों के फंसने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जमीन झारखंड की...फैसला दिल्ली से क्यों? मोदी सरकार पर भड़के CM सोरेन, कहा- ऐसा आंदोलन होगा कि देश देखेगा