आज का राशिफल (सो. सोशल मीडिया) 
राशिफल

आज का राशिफल 25 दिसंबर 2025: इन राशियों पर होगी श्री हरि विष्णु की कृपा, जानिए बाकियों का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal 25 December 2025:ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जान लेते है।

सीमा कुमारी

Today Horoscope 25 December 2025: आज का दिन गुरूवार है जो जगत के पालनहार भगवान विष्णु की आराधना के लिए समर्पित होता है। इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है।

इसके अलावा, आज तुलसी पूजन दिवस भी मनाई जा रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से इस बारे में बाकी राशियों का राशिफल भी।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए परिवार का सहयोग महत्वपूर्ण रहेगा। संतान की उन्नति और राजकीय कार्यों में सफलता की संभावना है। मानसिक स्थिति मजबूत रहने से दिन अनुकूल रहेगा।

लकी नंबर: 5 | लकी कलर: गुलाबी

वृष राशि

वृष राशि के लोग दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप करने से बचें। व्यापार में लाभ होगा और नौकरी कर रहे लोग सफलता प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। लकी नंबर: 1 | लकी कलर: नीला

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए मित्रों का सहयोग महत्वपूर्ण है। बड़े परियोजनाओं में सफलता मिलेगी, लेकिन निजी मामलों में सतर्क रहें। पारिवारिक विवाद से बचें और थकान से बचने के लिए नियमित ब्रेक लें।

लकी नंबर: 7 | लकी कलर: फिरोजा

कर्क राशि

कर्क राशि वाले व्यापार में लाभ अनुभव करेंगे। तकनीकी कार्यों में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, खासकर पत्नी या परिवार के स्वास्थ्य पर।

लकी नंबर: 9 | लकी कलर: भूरा

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए आय के नए स्रोत और परियोजनाओं में सफलता का दिन है। रिश्तेदारों और परिवार का सहयोग मिलेगा। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

लकी नंबर: 6 | लकी कलर: संतरी

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को पारिवारिक विवाद से दूर रहना चाहिए। प्रेम और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है।

लकी नंबर: 4 | लकी कलर: फिरोजा

तुला राशि

तुला राशि के लोग नकारात्मक शक्तियों से बचें। कार्य और पढ़ाई में फोकस रखें। व्यापार में छोटी बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन परियोजनाओं में सफलता सुनिश्चित है।

लकी नंबर: 6 | लकी कलर: गुलाबी

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए पैतृक संपत्ति और व्यापार में लाभ संभव है। प्रेम संबंधों में प्रसन्नता रहेगी।

लकी नंबर: 5 | लकी कलर: सलेटी

धनु राशि

धनु राशि के लिए भूमि और भवन व्यापार में लाभ, समाज में मान-सम्मान और पराक्रम में वृद्धि होगी। प्रेम संबंध में सावधानी रखें।

लकी नंबर: 7 | लकी कलर: बैगनी

मकर राशि

मकर राशि वाले नए व्यापार में लाभ देखेंगे, सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य और मांसपेशियों पर ध्यान दें।

लकी नंबर: 3 | लकी कलर: संतरी

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लिए दिन अनुकूल नहीं है। मेहनत का परिणाम कम मिलेगा, आर्थिक नुकसान संभव है। पारिवारिक मामलों में सतर्क रहें।

लकी नंबर: 8 | लकी कलर: हरा

मीन राशि

मीन राशि वालों का मन उत्साहित रहेगा। व्यापार और कला के क्षेत्र में लाभ संभव है। विवाह प्रस्ताव और प्रेम संबंधों में उत्साह रहेगा।

लकी नंबर: 1 | लकी कलर: पीला

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला