आज का राशिफल 11 जुलाई 2026 (सौ. डिजाइन फोटो ) 
राशिफल

Aaj Ka Rashifal 11 July 2026: शनिवार को किस राशि का लगेगा जैकपॉट, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Daily Horoscope: शनिवार, 11 जुलाई 2026 का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक लाभ, करियर में प्रगति और नए अवसर लेकर आया है। वहीं कुछ लोगों को विवाद और जल्दबाजी से बचने की सलाह दी गई है।

अपूर्वा नायक

Daily Horoscope 11 July 2026: शनिवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आने वाला है। ऐसी कई राशियां है जिनके लिए शनिवार को नए अवसर, आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा के योग बन रहे हैं। साथ ही कई जातक ऐसे भी हैं जिन्हें कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कई राशियों के जातकों को इस दिन सावधान रहने की भी आवश्यकता है, क्योंकि इन राशि वालों को विवादों और जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जा रही है। आइए जानते हैं कि शनिवार को मेष से मीन तक किन राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन। जानिए सभी राशियों का दैनिक राशिफल।

आज जन्मे बालक का फल

आज जन्म लेने वाला बालक सुंदर, लगनशील, स्वस्थ एवं कोमल हृदय का होगा। मधुरभाषी होने के कारण लोगों का प्रिय बनेगा। मित्रों की संख्या सीमित रहेगी, लेकिन सच्चे संबंध निभाएगा। यात्रा और मनोरंजन में विशेष रुचि रहेगी। अपने कार्यों में किसी का हस्तक्षेप पसंद नहीं करेगा तथा माता-पिता को जीवनभर सुख देने का प्रयास करेगा।

मेष

मेष राशि वाले जातकों के लिए अपनों की मदद से मन प्रसन्न रहेगा। वैभव और सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है। पहले से बने कार्य अचानक रुक सकते हैं। किसी महिला की सलाह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

वृषभ

वृषभ राशि वाले जातकों के लिए छोटी-सी बात विवाद का रूप ले सकती है। जिद्दी स्वभाव आपकी प्रगति में बाधा बन सकता है। कार्यों में मनचाही सफलता मिलेगी तथा रुका हुआ धन प्राप्त होने के योग हैं।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 6

मिथुन

धार्मिक कार्यों में खर्च होने की संभावना है। परिस्थितियों में धैर्य और शांति बनाए रखें। मानसिक प्रसन्नता रहेगी। लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे तथा साहस और पराक्रम बना रहेगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 5

कर्क

आय के नए स्रोत विकसित होंगे। जरूरतमंदों की सहायता करके आत्मसंतोष मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और लाभदायक कार्य पूरे होंगे। मनोरंजन के अवसर भी प्राप्त होंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 3

सिंह

लेन-देन के मामलों में आपका पक्ष कमजोर पड़ सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों में विलंब संभव है। अनावश्यक विवादों से दूर रहने का प्रयास करें।

शुभ रंग: सुनहरा

शुभ अंक: 1

कन्या

किसी व्यक्ति के प्रति अत्यधिक झुकाव पारिवारिक विवाद का कारण बन सकता है। कार्यों में उम्मीद से अधिक सफलता मिलेगी। महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे तथा दूर की यात्रा के योग बनेंगे।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 5

तुला

रोजगार को लेकर कुछ परेशानियां रह सकती हैं। भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। परिश्रम अधिक रहेगा, लेकिन साहस और नियमितता बनाए रखने से सफलता मिलेगी।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 6

वृश्चिक

भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है। शिक्षा या अध्ययन में आ रही बाधाएं दूर होंगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 9

धनु

संतान की पढ़ाई या करियर को लेकर चिंता हो सकती है। न्यायालय से जुड़े मामलों से दूरी बनाए रखें। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा, लेकिन व्यवसाय में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 8

मकर

दौड़-धूप के बाद कार्य पूरे होंगे। जिम्मेदारियों से बचने की कोशिश अधिकारियों की नाराजगी का कारण बन सकती है। प्रतिष्ठा बढ़ेगी, हालांकि परिश्रम भी अधिक करना पड़ेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 4

कुंभ

कार्ययोजना में बदलाव संभव है। चापलूस लोगों से सावधान रहें। अधिकारियों के साथ अनुबंध या समझौते से लाभ मिलेगा। अनावश्यक विवादों से बचना हितकर रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 2

मीन

पूरे उत्साह के साथ अपने कार्यों को पूरा करेंगे। जो लोग पहले विरोध कर रहे थे, वही अब सहयोग के लिए आगे आएंगे। नए अनुबंध और समझौते लाभदायक साबित होंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 7

व्यापार भविष्य

आषाढ़ कृष्ण द्वादशी पर कृतिका नक्षत्र के प्रभाव से जीरा और धनिया में उतार-चढ़ाव के बाद नरमी का रुख रह सकता है। गेहूं, जौ, चना, जूट, पाट, बारदाना, देशी घी और सरसों में मंदी की संभावना रहेगी। वायदा कारोबार में दोपहर 1:30 बजे के बाद बाजार की दिशा देखकर व्यापार करना लाभप्रद रहेगा।

भाग्यांक : 5667

CJP Tiranga March Live: अभिजीत दिपके का आज दिल्ली में तिरंगा प्रदर्शन, कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू

सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ाने रद्द, एयर इंडिया और इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी, यात्रियों को मिलेगा रिफंड?

ट्विशा शर्मा केस में बड़ा अपडेट; सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर लगाई रोक

Punganur Violence: मिधुन रेड्डी के काफिले पर हमला, TDP-YSRCP कार्यकर्ताओं में भिड़ंत; आंध्र में भड़का तनाव

भगवंत मान की नाकामयाबी पर आगे आए अमित शाह, नशे और गैंगस्टर-मुक्त पंजाब का चैलेंज, बोले- पूरी ताकत झोंक दूंगा